फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata harrier safari adventure x launch price features specifications

New Tata Cars: टाटा हैरियर और सफारी का नया Adventure X वैरिएंट लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Tue, 05 Aug 2025 06:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

Tata Motors ने अपनी प्रीमियम Harrier और Safari एसयूवी को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इनके वैरिएंट लाइनअप को अपडेट किया है। कंपनी ने दोनों गाड़ियों के लिए नया Adventure X और Adventure X Plus वैरिएंट लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Tata harrier safari adventure x launch price features specifications
Adventure X को नए रंग और फीचर्स के साथ लाया गया है - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors ने अपनी प्रीमियम Harrier और Safari एसयूवी को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इनके वैरिएंट लाइनअप को अपडेट किया है। कंपनी ने दोनों गाड़ियों के लिए नया Adventure X और Adventure X Plus वैरिएंट लॉन्च किया है, जो न सिर्फ फीचर्स से भरपूर है, बल्कि कीमत के मामले में भी मिड-रेंज ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं।
विज्ञापन


वेरिएंट्स की संख्या हुई कम
इसके साथ ही टाटा ने Harrier के वैरिएंट्स की संख्या 11 से घटाकर 6 कर दी गई है और Safari के वैरिएंट्स अब सिर्फ 5 ही रह गए हैं। इससे ग्राहकों को अपने लिए सही वैरिएंट चुनना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।
विज्ञापन


Tata Harrier Adventure X
Harrier के नए Adventure X की बात करें तो ये मिड-लेवल ट्रिम है, जिसमें कंपनी ने ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं। इसमें एक नया सी-वीड कलर ऑप्शन शामिल किया गया है, जो बाकी 6 रंगों के साथ उपलब्ध है। SUV में 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इंटीरियर को लैदर अपहोल्स्ट्री से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ खास फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, तीन ड्राइव मोड, Land Rover से इंस्पायर्ड Mono-Shifter समेत कई फीचर्स मिलते हैं। 

Tata Harrier Adventure X Plus
टाटा हैरियर के Adventure X Plus वेरिएंट की बात करें तो इसमें Level 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (Auto Hold के साथ), 360-डिग्री कैमरा और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। सिर्फ 34,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में यह अपग्रेड वाजिब माना जा रहा है।

Tata harrier safari adventure x launch price features specifications
टाटा सफारी - फोटो : Tata Motors
Tata Safari Adventure X Plus
सफारी का Adventure X Plus वैरिएंट भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें नया सुपरनोवा कॉपर एक्सटीरियर फिनिश और एडवेंचर ओक इंटीरियर थीम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स, हल्के भूरे रंग की लैदर अपहोल्स्ट्री, Level 2 ADAS सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, ट्रेल रिस्पॉन्स मोड, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट, 10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

दमदार परफॉर्मेंस इंजन
Tata Harrier और Safari का यह नया Adventure X रेंज उसी पुराने भरोसेमंद 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।

नया Pure X वैरिएंट भी हुआ पेश
टाटा ने एक और नया Pure X वैरिएंट भी लॉन्च किया है, जो बेस वैरिएंट Smart से ऊपर आता है। यह वैरिएंट भी उन ग्राहकों के लिए है जो फीचर्स और बजट के बीच संतुलन चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed