{"_id":"64cb6713d4010a9e8d06c995","slug":"suzuki-access-125-new-variant-launched-know-prices-features-specs-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suzuki Access 125: सुजुकी एक्सेस 125 का नया वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Access 125: सुजुकी एक्सेस 125 का नया वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Thu, 03 Aug 2023 02:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने Access 125 (एक्सेस 125) के लिए एक नया डुअल-टोन कलर ऑप्शन लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Suzuki Access 125
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने Access 125 (एक्सेस 125) के लिए एक नया डुअल-टोन कलर ऑप्शन लॉन्च किया है। इसका नाम पर्ल शाइनिंग बेज / पर्ल मिराज व्हाइट रंग है। इसे 4 अगस्त 2023 से स्पेशल एडिशन के साथ-साथ राइड कनेक्ट एडिशन वैरिएंट में भी पेश किया जाएगा। नए वैरिएंट की कीमत क्रमशः 85,300 रुपये और 90,000 रुपये होगी। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। स्टैंडर्ड एडिशन ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक वैरिएंट में यह कलर ऑप्शन नहीं मिलेगा।
इंजन पावर
सुजुकी ने एक्सेस 125 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। यह एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता रहेगा जो 6,750 आरपीएम पर 8.58 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 10 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह सीवीटी ट्रांसमिशन के जरिए पिछले पहिये को चलाता है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क या ड्रम ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया जाता है। स्कूटर सीबीएस या कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है।म का काम फ्रंट में टेलिस्कोपिक यूनिट्स और स्विंग आर्म माउंटेड मोनोशॉक द्वारा किया जाता है।

फीचर्स
सुजुकी एक्सेस 125 राइड कनेक्ट एडिशन ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाले सक्षम डिजिटल कंसोल के साथ आता है जो वाहन को राइडर के स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकता है। ताकि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप अलर्ट डिस्प्ले, मिस्ड कॉल और जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सके। अनरेड एसएमएस अलर्ट, ज्यादा स्पीड वार्निंग, फोन बैटरी लेवल का प्रदर्शन और एराइवल का अनुमानित समय।
सुजुकी एक्सेस 125 में एडिशनल फीचर्स में एक प्रीमियम क्रोम एक्सटर्नल फ्यूल री-फिलिंग ढक्कन, सुपर ब्राइट एलईडी हेडलैंप, एलईडी पोजिशन लाइट और यूएसबी सॉकेट शामिल हैं। पोजीशन लैंप केवल राइड कनेक्ट मॉडल में उपलब्ध हैं।
कंपनी की उम्मीद
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष, सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टर सेल्स, देवाशीष हांडा ने कहा, "5 मिलियन सुजुकी एक्सेस का उत्पादन हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। सुजुकी एक्सेस 125 भारत में सबसे लोकप्रिय स्कूटर ब्रांडों में से एक रहा है और इस अवसर पर, हम अपने ग्राहकों के लिए अपने प्रमुख उत्पाद में ताजा नया रंग लेकर आए हैं। हम अपने खरीदारों की जरूरतों को समझते हैं और हमारे 'सॉलिड आइस ग्रीन/पर्ल मिराज व्हाइट' कलर वैरिएंट के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद यह रंग लॉन्च किया गया है।''
कीमत और मुकाबला
सुजुकी एक्सेस 125 की मौजूदा कीमत 79,400 रुपये से शुरू होती है और 90,000 रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। एक्सेस 125 का अपने सेगमेंट में मुकाबला Hero Maestro Edge 125 (हीरो मेस्ट्रो एज 125), TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125), Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) और Yamaha Fascino 125 (यामाहा फैसिनो 125) जैसे स्कूटरों से हैं।न