{"_id":"69cf62a836a1ede9d202ff09","slug":"strange-noises-your-car-how-worn-out-shocker-mount-can-ruin-your-driving-experience-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Suspension: गड्ढों में आते ही कार करने लगती है ठक-ठक की आवाज? शॉकर माउंट हो सकता है खराब; जानें इसके खतरे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Suspension: गड्ढों में आते ही कार करने लगती है ठक-ठक की आवाज? शॉकर माउंट हो सकता है खराब; जानें इसके खतरे
Fri, 03 Apr 2026 12:18 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:18 PM IST
सार
Car suspension noise causes: भारत जैसे देश में जहां सड़ें हर जगह एक जैसी नहीं होती, वहां कार के सस्पेंशन का दुरुस्त होना अनिवार्य माना जाता है। अगर आपकी भी कार सी गड्ढे या उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरते समय अजीब आवाज कर रही है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। जानिए कैसे...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shocker mount repair guide: कार के सस्पेंशन सिस्टम का मुख्य कार्य सड़क के झटकों को सोखना और ड्राइविंग को स्मूथ बनाना है। इस सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शॉकर माउंट (Shocker Mount) होता है, जो शॉकर एब्जॉर्बर को कार की मेटल बॉडी से जोड़ता है। जब यह माउंट घिस जाता है या इसका रबर पार्ट फट जाता है, तो कार से कड़-कड़ की आवाजें आने लगती हैं। इसे नजरअंदाज करने से न केवल कार का संतुलन बिगड़ता है, बल्कि सस्पेंशन के अन्य महंगे पुर्जे भी समय से पहले दम तोड़ देते हैं।
Car suspension maintenance tips: शॉकर माउंट का काम और खराबी के परिणाम
क्या होता है शॉकर माउंट?
शॉकर माउंट सस्पेंशन का वह कुशन या जोड़ है जो शॉकर एब्जॉर्बर को गाड़ी के चेसिस से मजबूती से पकड़ कर रखता है। इसमें रबर और मेटल का संयोजन होता है। इसका प्राथमिक काम सड़क से आने वाले झटकों के वाइब्रेशन को सोखना और उन्हें सीधे कार के केबिन तक पहुंचने से रोकना है। जब कार किसी गहरे गड्ढे में गिरती है, तो यही माउंट उस भीषण झटके के प्रभाव को कम करता है।
Symptoms of bad shocker mounts: इसके खराब होने के प्रमुख लक्षण
आपके कार का माउंट सही है या खराब, आप नीचे बताए गए इन तरीको से पता लगा सकते है।

- अजीब आवाजें: खराब सड़क पर चलते ही लोहे के आपस में टकराने जैसी ठक-ठक या कोई आवाज आना, खराबी का बड़ा संकेत है।
- झटकों का अहसास: कार के अंदर झटके पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महसूस होने लगते हैं, जिससे सफर थकाऊ हो जाता है।
- स्टेयरिंग में वाइब्रेशन: माउंट खराब होने पर शॉकर ढीला पड़ जाता है, जिससे स्टेयरिंग व्हील में हल्की थरथराहट या अस्थिरता महसूस होती है।
- असंतुलित ड्राइविंग: कार एक तरफ झुक सकती है या तेज मोड़ पर अनियंत्रित महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
आखिर क्यों खराब होता है माउंट?
शॉकर माउंट की समस्या सिर्फ एक शोर तक सीमित नहीं है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं कराया गया, तो इसका असर इन चीजों पर भी पड़ सकता है:
अगर आपको अपनी कार के अगले या पिछले हिस्से से ऐसी कोई भी आवाज सुनार्द देती है, तो तुरंत किसी अधिकृत सर्विस सेंटर पर सस्पेंशन इंस्पेक्शन जरूर करवाएं, हालांकि शॉकर माउंट को बदलना एक किफायती प्रक्रिया है, लेकिन इसे टालना आपके पूरे सस्पेंशन को बर्बाद कर सकता है। इसलिए ध्यान, एक स्वस्थ सस्पेंशन न केवल आराम देता है, बल्कि आपकी कार की लाइफ भी बढ़ाता है।
- खराब सड़कें: लगातार गड्ढों और पथरीले रास्तों पर गाड़ी चलाने से माउंट पर दबाव बढ़ता है। जिससे यह जल्दी खराब हो जाता है।
- ओवरलोडिंग: क्षमता से अधिक वजन या सामान लेकर चलने से सस्पेंशन पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
- समय और घिसावट: लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद रबर के पुर्जे सख्त होकर फटने लगते हैं।
- लुब्रिकेशन की कमी: धूल-मिट्टी जमने से मेटल पार्ट्स में घर्षण बढ़ जाता है। इससे भी यह जल्दी खराब हो जाता है।
शॉकर माउंट की समस्या सिर्फ एक शोर तक सीमित नहीं है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं कराया गया, तो इसका असर इन चीजों पर भी पड़ सकता है:
- टायरों पर : खराब सस्पेंशन की वजह से टायर असमान रूप से घिसने लगते हैं।
- महंगा खर्चा: एक खराब माउंट धीरे-धीरे शॉकर एब्जॉर्बर, बुश और कंट्रोल आर्म्स को भी खराब कर देता है, जिससे मरम्मत का खर्च 5 गुना बढ़ सकता है।
- सुरक्षा का खतरा: तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर कार अपना संतुलन खो सकती है, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।