फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Some best commuter bikes will come in the new year, honda ola tvs yamaha disprj bikes included

New Commuter Bikes: नए साल में आएंगी कुछ बेहतरीन कम्यूटर बाइक्स, जानें कौन-कौन सी बाइक्स हैं शामिल

Wed, 04 Jan 2023 06:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 04 Jan 2023 06:31 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में कई बेहतरीन बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इनमें कुछ कम्यूटर बाइक्स भी शामिल होंगी। कौन-कौन सी कंपनी नए साल में ऐसी बाइक्स लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Some best commuter bikes will come in the new year, honda ola tvs yamaha disprj bikes included
For Reference Only - फोटो : pure ev

विस्तार

नए साल में कई बेहतरीन कम्यूटर बाइक्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार हैं। इन बाइक्स को जल्द ही पेश किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही बेहतरीन कम्यूटर बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो इस साल भारतीय बाजार में आ सकती हैं।

विज्ञापन


ओला
इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनियों में से एक ओला की ओर से साल 2023 में एक नई और बेहतर रेंज देने वाली बाइक को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस बाइक को होली के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फिलहाल देश में सबसे अधिक प्रदर्शन संचालित, व्यावहारिक और टिकाऊ मोटरसाइकिल बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस बाइक के लिए कंपनी के सीईओ जनता से सोशल मीडिया पर राय भी मांग चुके हैं। इसके अलावा साल 2027 तक ओला छह नए इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लाएगी।
विज्ञापन


टीवीएस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस की ओर से फिएरो बाइक को भी भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी इसे 125 सीसी कम्यूटर बाइक के तौर पर ला सकती है। बाइक में 124.8 सीसी का इंजन दिया जाएगा। जो सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड, फ्यूल इंजेक्टिड, तीन वॉल्व का होगा। इस बीएस-6 इंजन को पांच गियर के ट्रांसमिशन के साथ पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की ओर से एक इंटरव्यू में बताया गया था कि कंपनी जल्द ही नई बाइक को लॉन्च करेगी। फिलहाल इस कम्यूटर बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उम्मीद है कि इसे सीडी110 बाइक के पास प्लेस किया जाएगा। एवरेज के मामले में भी यह सीडी100 से बेहतर होगी।

यामाहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी यामाहा की ओर से एक बार फिर 150 सीसी से कम की कम्यूटर बाइक को लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कंपनी 125 सीसी की नई बाइक को बाजार में ला सकती है। कंपनी यूरोप में एंट्री लेवल रेट्रो बाइक के तौर पर इसे बेचती है। जिसमें 125 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे 14.75 बीएचपी और 10.85 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें एबीएस, एलईडी लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


प्योर ईवी
हैदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी प्योर ईवी की ओर से भी इस साल नई बाइक ईको ड्रिफ्ट को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईको ड्रिफ्ट कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक को इसी महीने लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे कुछ समय पहले पेश भी किया जा चुका है। इसकी टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है और फुल चार्ज के बाद इसे 135 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें तीन किलोवॉट की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed