फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   signs cars engine oil might be running low

Car Tips: कार में कम हो गया है इंजन ऑयल का स्तर, इन संकेतों से चल सकता है पता

Tue, 02 Jul 2024 05:39 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

कार में इंजन ऑयल का स्तर कम है, यह किस तरह से पता लगाया जा सकता है। इस खबर में जानिए कैसे कम इंजन ऑयल को सही स्तर पर लेकर आया जा सकता है। गंदे ऑयल को किस तरह से बदला जा सकता है। आगे जानिए डिटेल। 

विज्ञापन
signs cars engine oil might be running low
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आपके पास कार है तो आपको पता होगा कि कार लगभग इंजन के ऊपर ही निर्भर करती है। कार की क्षमता बढ़ाने से लेकर बेहतर माइलेज तक सबकुछ इंजन की क्षमता पर ही निर्भर है। यही वजह है कि कार पूरी क्षमता के साथ चले और इंजन में किसी तरह की खराबी न हो, इसके लिए इंजन को लुब्रिकेट करना बेहद जरूरी है। ऐसे में कार के इंजन ऑयल को भी नियमित अंतराल पर चेक करना पड़ता है। आइए आगे जानते हैं कि वो कौन से संकेत हैं, जिनसे पता चलता है कि इंजन ऑयल कम हो गया है। 

विज्ञापन

इंजन ऑयल को रखें साफ

इंजन ऑयल अगर सही स्तर पर होगा तो कार अपनी क्षमता के साथ चलती है, यह बात तो आप जानते होंगे। मगर क्या जब इंजन ऑयल गंदा हो जाए तो इसे साफ करना जरूरी है। अगर इंजन ऑयल को साफ नहीं किया जाएगा तो इंजन ऑयल की गंदगी इंजन के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से चेक करें इंजन ऑयल का स्तर

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंजन ऑयल के स्तर की जांच करने के लिए एक डिपस्टिक मिलती है। आगे जानिए क्या है इंजन ऑयल चेक करने का तरीका। कार के इंजन ऑयल के स्तर को चेक करने के लिए सबसे पहले कार को किसी समतल जगह पर पार्क करें। इसके बाद जब तक इंजन ऑयल को चेक न करें,तब तक कि इंजन ऑयल ठंडा न हो जाए। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है। इसके साथ ही कार के अन्य पार्ट भी थोड़े ठंडे होने चाहिए। 

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

कार के इंजन बोनट को खोलकर एक पीली रंग की डिपस्टिक मिलेगी। यह ज्य़ादातर पीले रंग की होती है। अगर वहां पर नहीं मिलती है तो यह बोनट के बीच में हो सकती है। इसे खोलकर डिपस्टिक को अंदर डालें इसके बाद कुछ सेकेंड का इंतजार करें। इसके बाद डिपस्टिक पर दिए गए मार्क पर ध्यान दें। इसमें कम से लेकर अधिकतर तक की रेंज मिल जाती है। डिपस्टिक पर दिए गए मार्क से अगर नीचे इंजन ऑयल आता है तो इसका स्तर बढ़ाना होगा। वहीं, अगर इंजन ऑयल का स्तर मार्क से ऊपर है तो ड्रेन के जरिए अतिरिक्त इंजन ऑयल को निकाला जा सकता है। 

इंजन ऑयल कम होने पर मिलते हैं ये संकेत

कार में अगर इंजन ऑयल का स्तर कम होगा तो कार के इंस्ट्रूमेंट कलस्टर पर लगातार लाइट ऑन रहेगी। यहलाइट स्पीडोमीटर के साथ मिलती है। यह एक वार्निग लाइट होती है। इंजन ऑयल का स्तर कम होने पर कार की माइलेज भी कम हो जाती है। साथ ही गाड़ी की परफॉर्मेस भी घट जाती है। इसके साथ ही इंजन कूलेंट भी गर्म हो जाता है, ऐसे में ओवरहीटिंग होने लगती है। कार थोड़ी ही दूरी चलती है और जल्दी गर्म हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed