फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Should You Do PPF Film Rap In Your Car Know Its Benefits and Demerits

Car Tips: क्या आपको अपनी कार में कराना चाहिए PPF रैप, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Wed, 25 Dec 2024 05:37 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

कार के पेंट को सुरक्षित रखने के लिए एक नया समाधान सामने आया है, जिसे PPF (Paint Protection Film) कहा जाता है। ये कार के पेंट को सुरक्षित रखने का काम करता है।

विज्ञापन
Should You Do PPF Film Rap In Your Car Know Its Benefits and Demerits
पीपीएफ फिल्म कार के रंग को प्रोटेक्ट करता है - फोटो : Freepik

विस्तार

आजकल जब आप एक नई कार खरीदते हैं, तो यह सिर्फ एक साधारण खरीदारी नहीं होती, बल्कि एक बड़ा निवेश होता है। इस निवेश को सुरक्षित रखने के लिए लोग अपनी कार को ब्रैंड न्यू जैसी कंडीशन में बनाए रखने के लिए कई उपाय करते हैं। हालांकि, मेट्रो सिटीज में गाड़ी पर डेंट और स्क्रैच लगना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में कार के पेंट को सुरक्षित रखने के लिए एक नया समाधान सामने आया है, जिसे PPF (Paint Protection Film) कहा जाता है। आइए जानते हैं इस खास रैपिंग सर्विस के फायदे और नुकसान।
विज्ञापन


PPF के फायदे
1. स्क्रैच से मिलता है प्रोटेक्शन  
PPF एक पतली फिल्म होती है, जो सीधे कार के पेंट पर लगाई जाती है। यह फिल्म कार के पेंट को खरोंच, धूल, कीड़ों और पक्षियों के वेस्ट से पेंट को बचाती है। खासकर मेट्रो सिटीज में जहां ट्रैफिक और प्रदूषण ज्यादा होता है, PPF आपकी कार के पेंट को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
विज्ञापन


2. कलर प्रोटेक्शन  
PPF फिल्म पेंट को UV किरणों से भी बचाती है, जिससे आपकी कार का रंग फीका नहीं पड़ता। गर्मी और तेज धूप के संपर्क में आकर कार का पेंट फीका पड़ने लगता है। पीपीएम फिल्में यूवी किरणों को फिल्टर कर देती हैं जिससे धूप का असर कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. रीसेल प्राइज में बढ़ोतरी  
जो कारें अच्छी स्थिति में होती हैं, उनकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मिलती है। PPF आपकी कार के पेंट को सुरक्षित रखता है, जिससे कार का लुक हमेशा नया जैसा बना रहता है। इस वजह से जब आप कार बेचने का फैसला करते हैं, तो उसकी कीमत अधिक मिल सकती है।

4. केमिकल से प्रोटेक्शन  
PPF फिल्म एसिड रेन और अन्य केमिकल्स से भी कार के पेंट को बचाती है। ये फिल्म कार की पेंट पर जमा होने वाले गंदगी और जंग को भी कम करती है, जिससे कार का पेंट लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है।

PPF फिल्मों के नुकसान

1. जेब पर भारी  
PPF लगवाना एक महंगा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत आपके कार मॉडल और साइज पर निर्भर करती है। यदि आप अपनी पूरी कार पर PPF लगवाते हैं तो इसका खर्च अधिक हो सकता है, जो आपके बजट को प्रभावित कर सकता है।

2. क्वालिटी की समस्या  
सभी PPF फिल्मों की गुणवत्ता समान नहीं होती है। खराब क्वालिटी वाली फिल्म समय के साथ पीली पड़ सकती है या उखड़ सकती है, जिससे आपकी कार का लुक खराब हो सकता है। इसलिए PPF लगवाते समय इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।


क्या आपको PPF लगवानी चाहिए?
PPF एक बेहतरीन समाधान हो सकता है अगर आप अपनी कार की पेंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं और उसका लुक नया बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, यह सवाल पूरी तरह से आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। PPF एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी कार के पेंट को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं। हालांकि, अगर आपका बजट सीमित है, तो आप वैक्सिंग या सिरेमिक कोटिंग जैसे अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। ये विकल्प PPF से सस्ते हो सकते हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा सीमित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed