{"_id":"695e1a6b14578ca3d00f1687","slug":"shares-hit-record-highs-amid-speculation-major-deal-after-meeting-ai-robotics-transform-automotive-sector-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CES 2026: एनवीडिया से डील के बाद ऑटो कंपनी के शेयरो में रिकॉर्ड उछाल, AI और रोबोटिक्स से बदलेगा सेक्टर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CES 2026: एनवीडिया से डील के बाद ऑटो कंपनी के शेयरो में रिकॉर्ड उछाल, AI और रोबोटिक्स से बदलेगा सेक्टर
Wed, 07 Jan 2026 02:21 PM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:21 PM IST
सार
AI in Automobile Industry: CES 2026 में बड़ी कंपनियों के दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की मुलाकात के बाद बाजार में टेक डील की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बाद शेयरों में 14.9 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और स्टॉक रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
कारोबार के ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी कंपनी के शेयरों में बुधवार को करीब 14.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। ये उछाल इतनी तेज थी कि कंपनी के शेयर अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए। इसी दौरान देश का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक ( स्टॉक मार्केट इंडेक्स) भी करीब 1.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसी समय दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स KOSPI की भी करीब 1.2% ग्रोथ हुई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ये उछाल सिर्फ ऑटो बिजनेस की वजह से नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी एआई और चिप कंपनी एनवीडिया के साथ संभावित बड़ी डील की उम्मीदों से जुड़ा है।
विज्ञापन
CES 2026 में ह्ययूंदै मोटर ग्रुप के चेयरमैन यूइसुन चुंग और एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के बीच एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग हुई। इस बैठक के बाद बाजार में कयास तेज हो गई। इनका मानना था कि आने वाले समय में सिर्फ टेक्नोलॉजी सप्लाई तक सीमित नहीं रहेगी, इसका गहरा रणनीतिक सहयोग या निवेश देखने को मिल सकता है। निवेशकों को संकेत मिला कि ऑटो इंडस्ट्री अब पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़कर हाई-टेक इकोसिस्टम की आरे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बातें हुई?
जानकारों के मुताबिक, इनके बीच ह्यूंदै और एनवीडिया मिलकर कृत्रिम बुद्धिमता, ऑटोनोमस ड्राइविंग और फिलिकल एआई को लेकर बात हुई। इस दौरान ऐसे सिस्टम को विकसित करना लक्ष्य बनाया, जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और रोबोटिक्स मिलकर खुद फैसले लेने में सक्षम हो। इससे न केवल सेल्फ ड्राइविंग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स में भी बड़े बदलाव आ सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूंदै एक बड़े पैमाने पर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना पर तैयारी है। ये करीब तीन बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें 50,000 एनवीडिया ब्लैकवेल जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, ऑटोमेशन और अगली पीढ़ी की सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को मजबूती देना है।
ये भी पढ़े: FADA Report 2025: साल 2025 में रिटेल बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, GST 2.0 बना गेम चेंजर, जानें चौंकाने वाले आंकड़े