फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   sales Slowdown Automobile companies focus on reducing inventory to give huge discounts during festive season

Auto: बिक्री में सुस्ती-इन्वेंट्री कम करने पर वाहन कंपनियों का जोर; त्योहारी सीजन में भारी छूट देने की तैयारी

Thu, 03 Oct 2024 01:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Oct 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार
वाहन निर्माताओं को अक्तूबर पर भरोसा है। इसमें नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं। वार्षिक बिक्री की 30 से 40% इसी दौरान होती है। कार निर्माता मौसमी मांग में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। होंडा मोटर, ह्युंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे वाहन निर्माता सुस्त बिक्री को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहे हैं।
loader
sales Slowdown Automobile companies focus on reducing inventory to give huge discounts during festive season
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बिक्री में लगातार गिरावट और भंडार के बढ़ने से वाहन कंपनियां परेशान हैं। इससे निपटने के लिए ये कंपनियां ग्राहकों को आगामी त्योहारी सीजन में भारी छूट देने की तैयारी कर रही हैं। एक्सचेंज ऑफर और अन्य स्कीम भी आने वाली है। आने वाले हफ्तों में इस छूट के और ज्यादा तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि दिवाली के करीब विक्री में सर्वाधिक उछाल आता है।



सरकार के वाहन पोर्टल के अनुसार, यात्री वाहनों की बिक्री इस वर्ष अगस्त में 3,09,000 यूनिट्स से घटकर सितंबर में 2,77,000 इकाई रह गई। विक्री में गिरावट का रुझान कई महीनों से जारी है। कोरोना के बाद वाहनों की बिक्री की रफ्तार तेज हो गई थी। बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। इससे बिना बिके वाहनों का भंडार बढ़ गया है। इन्वेंट्री लागत में वृद्धि हुई है। डीलरों के पास इस समय 75 से 90 दिनों की इन्वेंट्री है।


अक्तूबर-नवंबर में 40% तक बिक्री की उम्मीद
वाहन निर्माताओं को अक्तूबर पर भरोसा है। इसमें नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं। वार्षिक बिक्री की 30 से 40% इसी दौरान होती है। कार निर्माता मौसमी मांग में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। होंडा मोटर, ह्युंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे वाहन निर्माता सुस्त बिक्री को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहे हैं।

तीन रणनीतियों पर चल रहा है काम
मांग को बढ़ाने के लिए वाहन निर्माताओं के पास तीन मुख्य रणनीति हैं। इनमें नए मॉडल लॉन्च करना, पर्याप्त छूट देना और कीमतों में कटौती लागू करना। कई कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहले ही छूट दे चुकी हैं। टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने चुनिंदा मॉडलों पर ऑफर बढ़ा दिए हैं।

इन कंपनियों में पहले से लागू है छूट का ऑफर

  • मारुति सुजुकी : पहले ही कई मॉडलों की कीमतों में कटौती। ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो पर 40,000 तक की छूट। वैगनआर पर 30,000 तक का ऑफर। नेक्सा शोरूम में जिम्नी पर 2.5 लाख की छूट। पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है।
  • ह्यूंडई : ग्रैंड आई10 निओस पर 35,000 रुपये तक छूट। ऑरा सेडान पर 30,000 रुपये तक छूट। वेन्यू एसयूवी पर 45,000 तक फायदा।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा : अगस्त में स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी पर छूट को बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया गया है। थार पर छूट बढ़कर 1,50,000 रुपये हो गई है।
  • होंडा : अमेज सेडान पर फायदा बढ़कर 1,12,000 रुपये। सिटी सेडान पर 1,14,000 रुपये की छूट मिल रही है।
  • टाटा मोटर्स : छूट इस महीने के अंत तक है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर 3,00,000 रुपये और पेट्रोल-डीजल व सीएनजी पर 2.03 लाख रुपये तक की छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed