{"_id":"642bdfb349718cfdda058075","slug":"sales-of-electric-vehicles-increasing-continuously-in-delhi-know-full-details-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV Sales In Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, जनवरी से मार्च तक की पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales In Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, जनवरी से मार्च तक की पूरी डिटेल
Tue, 04 Apr 2023 03:30 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:30 PM IST
सार
दिल्ली में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर क्या जानकारी दी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में जनवरी से मार्च के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दिल्ली में साल 2023 की शुरूआत के बाद से पहली तिमाही में कितने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
कितनी हुई बिक्री
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जनवरी से मार्च 2023 के बीच 18 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इसके मुताबिक दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 15 फीसदी के करीब हो गई है। राज्य सरकार के मुताबिक यह आंकड़ा देश में किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले काफी ज्यादा है।
किस महीने में कितनी बिक्री
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जनवरी 2023 में कुल 59520 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसमें से 5576 इलेक्ट्रिक वाहन थे। वहीं फरवरी महीने में दिल्ली में कुल 48728 वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें से 5268 इलेक्ट्रिक वाहन थे। मार्च महीने में भी दिल्ली में भी दिल्ली में कुल 7926 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई, जो कुल वाहनों की बिक्री का 14.8 फीसदी था।
विज्ञापन
अब तक कितनी बिक्री
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में साल 2020 से अब तक करीब 1.12 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इन सभी वाहनों को दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के मुताबिक ही खरीदा गया है।
कब आई थी पॉलिसी
दिल्ली में लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही थी। जिसके बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने साल 2020 में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पॉलिसी को लागू किया था। जिसके तहत दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर राज्य सरकार की ओर से भी छूट दी जा रही है। दिल्ली सरकार भी डीटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को जोड रही है।