फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   royal enfield may launch three new bikes in india, know launch timing engine specification and other details

Royal Enfield: जल्द आ रही हैं रॉयल एनफील्ड की तीन नई बाइक्स, जानें किस सेगमेंट में होगी तीनों की एंट्री

Thu, 20 Apr 2023 02:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 20 Apr 2023 02:10 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड की ओर से जल्द ही तीन नई बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इन बाइक्स को किस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
royal enfield may launch three new bikes in india, know launch timing engine specification and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में तीन नई बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड की ओर से किन-किन सेगमेंट में किन खूबियों के साथ इन बाइक्स को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


आएंगी तीन बाइक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से तीन नई बाइक्स को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को अलग-अलग सेगमेंट में लाया जा सकता है। इन तीनों ही बाइक्स को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


आएगी नई बुलेट350
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई जनरेशन वाली बुलेट 350 को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में बाइक को कुछ बदलावों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 349 सीसी का नया ऑयल कूल्ड ओएचसी इंजन दिया जा सकता है। इस बाइक में जे सीरीज इंजन से लैस क्लासिक 350 की तरह कई समानताएं हो सकती हैं। यह इंजन बाइक को 20.2 बीएचपी और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। बाइक की संभावित कीमत की बात करें तो यह बाइक हंटर 350 की कीमत के आस-पास हो सकती है।


यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक

नई हिमालयन 450
टूर बाइक चाहने वालों के लिए कंपनी की ओर से नई हिमालयन 450 को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक के लॉन्च से पहले इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक को मौजूदा हिमालयन 411 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। बाइक में मिलने वाले इंजन से इसे 40 बीएचपी की ताकत मिलेगी। बाइक में 450 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

शॉटगन 650
650 सीसी के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की ओर से एक और नई बाइक शॉटगन 650 को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में भी इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें 648 सीसी का पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed