फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road rage, pending challans, fuel prices top anxiety triggers among car owners in Delhi-NCR claims Survey

Driving: रोड रेज, लंबित चालान, ईंधन की कीमतें दिल्ली-एनसीआर में कार मालिकों की बड़ी चिंता, सर्वे में खुलासा

Tue, 05 Mar 2024 09:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 09:33 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर गाड़ी चलाते समय कार मालिकों के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय सड़क पर गुस्सा करना (रोड रेज), लंबित चालान और ईंधन की कीमतें हैं। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
Road rage, pending challans, fuel prices top anxiety triggers among car owners in Delhi-NCR claims Survey
Road Rage - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर गाड़ी चलाते समय कार मालिकों के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय सड़क पर गुस्सा करना (रोड रेज), लंबित चालान और ईंधन की कीमतें हैं। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा किया गया है।
विज्ञापन


यह सर्वे कार मालिकों के लिए एक यूटिलिटी ऐप मुहैया कराने वाली निजी कंपनी ने किया है। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 18,000 कार मालिकों को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण उन लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले मानसिक स्वास्थ्य और चिंता के कारणों पर रोशनी डालती है, जो इन क्षेत्रों में सड़कों पर गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में कार मालिकों के बीच चिंता का मुख्य कारण सड़क पर गुस्सा करना है। सर्वेक्षण में पाया गया है कि लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम, सीमित सड़कें, ट्रैफिक के बीच से निकलने वाले दोपहिया वाहन और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले लोग सड़क पर गुस्सा करने के मुख्य कारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित चालान और ईंधन की कीमतें कार मालिकों के लिए दो अन्य परेशानी के विषय हैं।

सुव्यवस्थित ई-चालान के बावजूद, चुनौतियां तब पैदा होती हैं, जब कार मालिक ऑनलाइन जांच की उपेक्षा करते हैं या अपने पुराने कॉन्टैक्ट डिटेल्स को अपडेट नहीं करते हैं। जिसकी वजह से जुर्माना और वाहन जब्ती हो जाती है।


सर्वेक्षण में पाया गया कि ईंधन की कीमतें भी एक प्रमुख चिंता है। यह रखरखाव लागत का 30-40 प्रतिशत हिस्सा बनाती हैं। खासकर शहर में गाड़ी चलाने से ईंधन की दक्षता 12-14 किलोमीटर प्रति लीटर तक सीमित हो जाती है। इससे रोजाना यात्रियों के लिए मासिक खर्च काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed