{"_id":"65e08df9801a0ac5680d3223","slug":"road-ministry-approves-rs-6728-cr-for-construction-of-8-stretches-on-frontier-highway-spanning-305-km-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Frontier Highway: 305 किमी लंबे फ्रंटियर हाईवे पर 8 खंडों का होगा निर्माण, सरकार ने मंजूर किए 6728 करोड़ रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Frontier Highway: 305 किमी लंबे फ्रंटियर हाईवे पर 8 खंडों का होगा निर्माण, सरकार ने मंजूर किए 6728 करोड़ रुपये
Thu, 29 Feb 2024 07:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:30 PM IST
सार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 (फ्रंटियर हाईवे) पर 8 खंडों के निर्माण के लिए 6,728.33 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 (फ्रंटियर हाईवे) पर 8 खंडों के निर्माण के लिए 6,728.33 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी है। यह इंटरमीडिएट लेन रोड के रूप में 305.50 किलोमीटर लंबा होगा और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर बनाया जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस विकास का लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ाव बढ़ाना और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
गडकरी ने आगे कहा कि फ्रंटियर हाईवे के निर्माण से उम्मीद है कि पलायन कम होगा और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर वापसी को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ये फ्रंटियर हाईवे खंड महत्वपूर्ण नदी घाटियों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचे की स्थापना करेंगे। जिससे राज्य में कई जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की सुविधा होगी।
गडकरी के मुताबिक, यह मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड सड़क कम आबादी वाले ऊपरी अरुणाचल क्षेत्रों को जोड़ेगी, जो पर्यटन के लिए आदर्श हैं। और भविष्य में पनप रहे पर्यटन के कारण यातायात में बढ़ोतरी का अनुमान है।
एक्स पर एक अलग पोस्ट में, गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 3,549.48 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

📢 𝐀𝐫𝐮𝐧𝐚𝐜𝐡𝐚𝐥 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 🛣#PragatiKaHighway #GatiShakti #BuildingTheNation@PMOIndia @PemaKhanduBJP @KirenRijiju @TapirGao @BiyuramWahgeBJP @BJP4Arunachal pic.twitter.com/rJuYNN1A9t
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 28, 2024