फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road and Transport Ministry issued advisory for states to implement fuel based colour coded stickers

आपकी कार पर जल्द लगेंगे नारंगी और ऑरेंज रंग के स्टीकर, सरकार ने जारी किया आदेश

Fri, 28 Jun 2019 12:30 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 28 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Road and Transport Ministry issued advisory for states to implement fuel based colour coded stickers
orange and light blue stickers on car

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे वाहनों पर ईंधन के आधार पर होलाग्राम आधारित कलर कोड वाला स्टिकर लगाने का काम शुरू करें। मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल के आदेश का हवाला दिया है, जिसमें तुरंत पहचान के लिए वाहनों में प्रयोग होने वाले ईंधन की प्रकृति के मुताबिक अलग-अलग रंगों के होलोग्राम आधारित रंगीन स्टिकर लगाने को कहा था।

विज्ञापन

 

पेट्रोल और सीएनजी के लिए हल्के नीले रंग का स्टीकर

पिछले साल दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान रंग आधारित स्टीकर का मसला उठा था। सुनवाई के दौरान जस्टिस मदन बी लोकूर, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच को मंत्रालय ने बताया था कि पेट्रोल गाड़ियों और सीएनजी वाहनों के लिए होलोग्राम आधारित हल्के नीले रंग का स्टिकर और डीजल वाहनों के लिए नारंगी रंग का होलोग्राम आधारित स्टिकर लगाने का सुझाव दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ डेस्ट्रक्टिव टाइप होलोग्राम स्टिकर

मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यह क्रोमियम बेस्ड सेल्फ डेस्ट्रक्टिव टाइप होलोग्राम स्टिकर होगा और बैकग्राउंड का रंग नारंगी होगा और यह पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए हल्का नीला होगा। वहीं दिल्ली में पहले ही दिल्ली नई गाड़ियों पर ब्लू और ऑरेंज रंग स्टीकर लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जजों की बेंच ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में चलने वाले वाहनों पर इन रंगीन स्टिकर को पहले लागू करने को कहा था। साथ ही सुनवाई के दौरान पीठ ने मंत्रालय की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एएनएस नादकर्णी से कहा था कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट पर भी विचार किया जाए।
 

वकील अपराजिता सिंह ने दिया था सुझाव

दिल्ली में वायु प्रदूषण के मसले पर अदालत की मदद कर रही वकील अपराजिता सिंह ने सुझाव दिया था कि वाहनों पर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि दूर से पता चल सके कि वाहन में किस ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed