फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

156 km की माइलेज देने वाली पहली AI इनेबल्ड इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 400 हुई पेश

Tue, 18 Jun 2019 07:36 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 18 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Revolt RV 400 Unveiled Becomes India’s First Fully Electric Motorcycle
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala

Revolt Intellicorp ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके My Revolt App के जरिए स्टार्ट कर सकते हैं। वैसे इसमें किस और सेल्फ स्टार्ट की भी सुविधा है। इस बाइक में कई नया फीचर्स को शामिल किया गया है आइये सबसे पहले बात करते हैं इसके फीचर के बारे में...


 

कई नए फीचर्स

Revolt RV 400 Unveiled Becomes India’s First Fully Electric Motorcycle
Revolt RV 400 - फोटो : Amar Ujala
Revolt की RV 400 भारत में मौजूदा आम इलेक्ट्रिक बाइक से काफी अलग है। इसमें ऐप की मदद से लाइव लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। इत्नना ही नहीं ऐप की मदद से आप यह भी जान पाएंगे कि बाइक में कितनी बैटरी बची है और यह कितनी दूरी और तय कर सकती है। इसके अलावा आपको इसमें बैटरी का परसेंटेज भी दिखाई देगा। फोन की ऐप से बाइक की एक्जॉस्ट साउंड को भी बदला जा सकता है।
 

प्री-बुकिंग शुरू

Revolt RV 400 Unveiled Becomes India’s First Fully Electric Motorcycle
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala
इस बाइक की प्री-बुकिंग 25 जून से अमेजन इंडिया और Revoltmotors.com पर शुरू होगी। लेकिन फिलहाल इस बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है कंपनी जुलाई में इस बाइक को एक और ऑफिशियल इवेंट में लॉन्च करेगी तक इसकी कीमत के बारे पता चलेगा। फिलहाल बाइक की बुकिंग के लिए आपको सिर्फ 1 हजार रुपये देने होंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जिंग के लिए अलग-अलग मोड

Revolt RV 400 Unveiled Becomes India’s First Fully Electric Motorcycle
Revolt RV 400 - फोटो : Amar Ujala
Revolt RV 400 को अलग-अलग मोड के जरिए चार्ज कर सकते हैं। आप ऑन बोर्ड भी इसकी बैटरी को चार्ज कर सकते हैं, जो कि नॉमर्ल सॉकेट में भी काम करेगी। इतना ही बाइक को पोर्टेबल चार्जिंग से भी चार्ज किया जा सकता है। आप इसकी बैटरी को बाहर निकाल कर भी चार्ज कर सकते हैं। आप मोबाइल स्वैप स्टेशन के जरिए बाइक की बैटरी को स्वाइप भी कर सकते हैं। कंपनी इस इ-बाइक के निर्माण पर लगभग 2 साल से काम कर रही है. कंपनी ने अपने फंडामेंटल्स को बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप अथर एनर्जी के साथ शेयर किया है।

 
विज्ञापन

संभावित कीमत

Revolt RV 400 Unveiled Becomes India’s First Fully Electric Motorcycle
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt
मानेसर हरियाणा Revolt’s production facility में इस बाइक को मैन्युफैक्चर किया जा रहा है। कंपनी ने सरकार की FAME II subsidy के तहत 75 प्रतिशत लोकलाइजेशन हासिल किया है। कंपनी ने सरकार की FAME 2 Subsidy के तहत 75% लोकलाइजेशन हासिल किया है. कंपनी इस बाइक को सब्सिडी के बाद भारत में 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है. ऐसे में अभी यह अनुमान लगाना गलत होगा कि बाइक को भारत में कैसा रिस्पोंस मिलता है, लेकिन धीरे-धीरे लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed