फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Renault Hydrogen Car Renault teases new hydrogen-powered concept car renault hydrogen fuel cell

Renault: रेनो ने अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली कॉन्सेप्ट कार का जारी किया टीजर, जल्द होगी पेश

Sat, 19 Feb 2022 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 03:38 PM IST
सार

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault (रेनो) ने हाइड्रोजन से चलने वाली एक नई कॉन्सेंप्ट कार की एक टीजर तस्वीर जारी की है। कंपनी इस कार को इस साल मई में पेश करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Renault Hydrogen Car Renault teases new hydrogen-powered concept car renault hydrogen fuel cell
Renault Hydrogen Car Concept Teaser - फोटो : Renault

विस्तार

Renault (रेनो) ने हाइड्रोजन से चलने वाली एक नई कॉन्सेंप्ट कार की एक टीजर तस्वीर जारी की है। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी इस कार को इस साल मई में पेश करने की योजना बना रही है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कार निर्माता की योजनाओं के अनुरूप यह कॉन्सेप्ट कार हाइड्रोजन कारों में रेनो का पहला प्रयास है। रेनो ने अभी तक कॉन्सेप्ट कार के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन


फ्रांसीसी कार निर्माता ने कॉन्सेप्ट कार को 'अभूतपूर्व' बताते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें कहा, 'हाइड्रोजन इंजन के साथ, समूह और रेनो ब्रांड के डीकार्बोनाइजेशन ट्रेजेक्ट्री के साथ-साथ सर्कुलर अर्थव्यवस्था, पुनर्नवीनीकरण और रिसाइकल सामग्री के मामले में उनकी प्रगति का प्रतीक है।
विज्ञापन


कम बनाएगी पेट्रोल या डीजल कारें
टोयोटा जैसे कुछ अन्य कार निर्माताओं की तरह, नई कॉन्सेप्ट कार के साथ, रेनो ने आने वाले दिनों में हाइड्रोजन आधारित वाहनों में कदम रखने के अपने इरादे का खुलासा किया है। अपनी नवीनीकरण योजना के हिस्से के रूप में, रेनो का लक्ष्य पेट्रोल या डीजल पर चलने वाले ICE मॉडल को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी हाइड्रोजन कार का टीजर जारी करते हुए, रेनो ने कहा, "अद्वितीय हाइड्रोजन-संचालित वाहन रेनो समूह और रेनो ब्रांड की डीकार्बोनाइजेशन की यात्रा के साथ-साथ सर्कुलर अर्थव्यवस्था में उनकी प्रगति और पुनर्नवीनीकरण और रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का प्रतिनिधित्व करता है।"

कैसा है लुक
टीजर तस्वीर एक सिल्हूट में हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट कार के फ्रंट लुक को दिखाती है, जिसमें कार की रूपरेखा और एलईडी हेडलाइट्स साफ तौर पर दिखाई देती हैं। डिजाइन, जैसा कि टीजर तस्वीर के जरिए दिखाई देता है, संकेत देता है कि कॉन्सेप्ट कार फ्रांसीसी कार निर्माता की इलेक्ट्रिक कार Megane (मेगन) से मिलती जुलती है। कॉन्सेप्ट कार में मेगन के जैसी स्लिम हेडलाइट क्लस्टर के साथ एक क्रॉसओवर जैसा स्ट्रक्चर दिखाई देता है।

साइड मिरर की जगह कैमरे!
रेनो कॉन्सेप्ट कार के साइड मिरर भी रेगुलर ग्लास के बजाय सिर्फ कैमरे लग रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि तभी की जा सकती है जब कार निर्माता अब से तीन महीने बाद इस मॉडल को प्रदर्शित करेगा।


हाइड्रोजन कारों के अलावा, जो फ्रांसीसी कार निर्माता का एक नया दृष्टिकोण प्रतीत होता है, रेनो ने 2035 तक ICE वाहनों को रोकने की यूरोपीय संघ की रणनीति के अनुरूप 2030 तक अपने पूरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed