फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   President Draupadi Murmu to launch EV Yatra app Electric Vehicle owners will know ev charging point locator

EV Yatra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लॅान्च करेंगी ईवी यात्रा एप, इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को मिलेंगे ये फायदे

Tue, 13 Dec 2022 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को एक ईवी यात्रा पोर्टल और एक मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च करेंगी। ये दोनों प्लेटफॉर्म यूजर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को चार्ज करने के लिए नजदीकी ईवी चार्जर तक पहुंचाने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu to launch EV Yatra app Electric Vehicle owners will know ev charging point locator
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को एक ईवी यात्रा पोर्टल और एक मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च करेंगी। ये दोनों प्लेटफॉर्म यूजर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को चार्ज करने के लिए नजदीकी ईवी चार्जर तक पहुंचाने में मददगार होंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


बिजली मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेषण पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


बीईई ने किया तैयार
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE), ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए नजदीकी सार्वजनिक चार्जर की जानकारी देने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है। इसके अलावा, देश में ई-परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय पहल से संबंधित सूचना का प्रसार करने के लिए एक वेबसाइट बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मकसद ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को दिखाना है।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, बिजली और भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल, बिजली मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार भी शामिल होंगे।

एप से मिलेगी वाहन नेवीगेशन की सुविधा
बता दें कि EV Yatra (ईवी यात्रा) नाम के एक मोबाइल एप्लीकेशन को नजदीकी सार्वजनिक ईवी चार्जर में इन व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप को आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन दोनों पर एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है, साथ ही आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।

बीईई ने चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (सीपीओ) को राष्ट्रीय ऑनलाइन डेटाबेस में सुरक्षित रूप से अपने चार्जिंग विवरण दर्ज करने में सक्षम बनाने के लिए एक वेब-पोर्टल भी विकसित किया है। 


ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 मनाया जाता है। इस साल समारोह के मुख्य आकर्षण होंगेः
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2022
  • राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (एनईईआईए) 2022
  • स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता 2022
  • ‘ईवी- यात्रा पोर्टल’ तथा मोबाइल ऐप लॉन्च
  • ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उभरती नई प्रौद्योगिकियों पर सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed