फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pilot project in Nagpur for reducing pollution 132-seater bus with airplane-like seating and bus hostess

Bus: नागपुर में क्लीन एनर्जी से चलेगी हवाई जहाज जैसी सीटिंग वाली 132 सीटर बस, जिसमें होंगी 'बस होस्टेस'

Thu, 04 Jul 2024 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है सरकार निजी और सार्वजनिक परिवहन के लिए गैर-प्रदूषणकारी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
Pilot project in Nagpur for reducing pollution 132-seater bus with airplane-like seating and bus hostess
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है सरकार निजी और सार्वजनिक परिवहन के लिए गैर-प्रदूषणकारी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। गडकरी ने एक टीवी चैनल से भारत में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। गडकरी प्रदूषण को कम करने के मकसद से नागपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट में हवाई जहाज जैसी सीटिंग वाली 132 सीटों वाली बस और एक "बस होस्टेस" शामिल है। यह बस गैर-प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोतों पर चलेगी और नियमित डीजल बसों की तुलना में ज्यादा सस्ती होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को आयातक के बजाय शुद्ध ऊर्जा निर्यातक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और प्रदूषण
गडकरी ने कहा कि प्रदूषण भारत के लिए एक गंभीर समस्या है, खासकर दिल्ली के लिए। उन्होंने कहा, "हमें आयात-विकल्प, लागत-प्रभावी, प्रदूषण-मुक्त और स्वदेशी परिवहन समाधान की जरूरत है। हमारे पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं... अब, इंडियन ऑयल 300 इथेनॉल पंप लगा रहा है और ऑटोमोबाइल कंपनियां फ्लेक्स वाहन ला रही हैं। इसलिए, 120 रुपये प्रति लीटर पर पेट्रोल भरने के बजाय, 60 रुपये प्रति लीटर पर इथेनॉल का इस्तेमाल करना बेहतर है। जिसमें वाहन 60 प्रतिशत बिजली से और 40 प्रतिशत इथेनॉल से चलेगा। इससे प्रदूषण भी कम होगा।"
विज्ञापन

सरकार सार्वजनिक परिवहन की लागत कम करने पर भी जोर दे रही है।

एक महत्वपूर्ण घोषणा में राजमार्ग मंत्री ने बताया कि जीपीएस आधारित टोल टैक्स, अगले तीन महीनों के भीतर 5,000 किलोमीटर सड़क पर लागू की जाएगी। यह एक परियोजना है जिसे सरकार कुछ समय से विकसित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed