फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Piaggio India Launches all new Ape FX Max range of commercial Three wheeler Electric Vehicles News in Hindi

Piaggio India: पियाजियो ने भारत में लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Thu, 15 Dec 2022 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

इटली के Piaggio Group (पियाजियो ग्रुप) की 100 फीसदी सब्सिडिएरी, छोटे कमर्शल वाहनों की प्रमुख निर्माता और 3 व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, Piaggio Vehicles Pvt Ltd (PVPL), पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने 2 नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स लॉन्च किए हैं। इसमें यात्री सेगमेंट में Ape E-City FX Max (एप ई-सिटी एफएक्स मैक्स) और कार्गो सेगमेंट में Ape E-Xtra FX Max (एप ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स) शामिल हैं। 

विज्ञापन
Piaggio India Launches all new Ape FX Max range of commercial Three wheeler Electric Vehicles News in Hindi
Piaggio Electric Three Wheeler - फोटो : Piaggio

विस्तार

इटली के Piaggio Group (पियाजियो ग्रुप) की 100 फीसदी सब्सिडिएरी, छोटे कमर्शल वाहनों की प्रमुख निर्माता और 3 व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, Piaggio Vehicles Pvt Ltd (PVPL), पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने 2 नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स लॉन्च किए हैं। इसमें यात्री सेगमेंट में Ape E-City FX Max (एप ई-सिटी एफएक्स मैक्स) और कार्गो सेगमेंट में Ape E-Xtra FX Max (एप ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स) शामिल हैं। 
विज्ञापन


वैरिएंट्स और कीमत
Ape E-Xtra FX Max दो वैरिएंट्स - PU Max और WP Max में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 3.46 लाख रुपये और 3.43 लाख रुपये है। वहीं, Ape E-City FX Max की कीमत 3.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे) है। 
विज्ञापन


नए वाहनों  का उद्घाटन भारत में इटली के राजदूत महामहिम विन्सेंजो डी लुका द्वारा किया गया। इस मौके पर पियाजियो व्हीकस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्रैफी, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिक व्हीकल और एक्सपोर्टर्स के ईवीपी और बिजनेस हेड सुधांशु अग्रवाल के साथ भारत सरकार के आमंत्रित प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नई उत्पादों की पेशकश के साथ पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंडस्ट्री के मुख्य भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना कंपनी ने सुनिश्चित किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
कंपनी ने मुताबिक, नए वैरिएंट्स Ape E-City FX Max और Ape E-Xtra FX Max की ड्राइविंग रेंज बेहतरीन है। 12-इंच के टायरों के आकार के साथ यह बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस प्रदान करते हैं। दूसरे फीचर्स के साथ इसके ग्रेड की क्षमता को भी सुधारा गया है। इस ईवी रेंज को पियाजियो की बारामती की फैक्ट्री में पूरी तरह महिलाओं की टीम ने ही असेंबल किया है। फिक्सड बैटरी सोल्यूशन के साथ मिलने वाले आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स में इटली की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन की विरासत है। ये इलेक्ट्रिक वाहन नए और आकर्षक बेजेल और आंखों को आकर्षित करने वाले ग्राफिक्स के जरिए किसी का भी ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। नए एफएक्स मैक्स के लिए स्वैप की जाने वाली बैटरी का विकल्प जल्द उपलब्ध होगा। 

Piaggio India Launches all new Ape FX Max range of commercial Three wheeler Electric Vehicles News in Hindi
Piaggio Electric Three Wheeler - फोटो : Piaggio
रेंज और फीचर्स
नई Ape E-City FX Max रेंज आधुनिक बैटरी की शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिलती है, जिसके नतीजे के तौर पर यह लंबे समय तक चलते है, उपभोक्ताओं की कमाई में बढ़ोतरी करते हैं और यूजर को स्वामित्व की प्रभावी लागत प्रदान करते हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर Ape E-City 145 किमी और Ape E-Xtra 115 किमी की रेंज देता है। लोगों को रेंज की किसी भी चिंता से मुक्ति देने के लिए इस वाहन की रिजर्व रेंज 5 किमी तक रखी गई है।

12 इंच के बड़े टायर ड्राइवर को बेहतरीन राइडिंग के साथ अच्छी हैंडलिंग का भी एक्सपीरियंस देते हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर ड्राइविंग के दौरान वाहन का कंट्रोल गजब का रहता है, जिससे आपकी यात्रा तो सुरक्षित होती ही है, इसके साथ ही दूर-दराज के इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। ड्राइविंग के समय बेहतर दृश्यता और कंट्रोल के लिए गाड़ी के सीट की ऊंचाई को भी एडजस्ट किया जा सकता है। आधुनिक टेलीमेटिक्स 2.0 ड्राइवरों को बेहतर नेविगेशन की सुविधा देता है। यह गाड़ियों के बेड़े के मालिकों को बेहतरीन और प्रभावी ढंग से फ्लीट को मैनेज करने की इजाजत देते हैं।

कई कंपनियों से एमओयू
इस लॉन्च इवेंट में पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2023 में भारत में 24 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की चरणबद्ध डिलिवरी के लिए कई प्रमुख ईवी कंपनियों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इनमें सन मोबिलिटी, थ्री व्हील्स यूनाइटेड, जिंगो, सिटी लिंक, एमप्लस सोलर, मैजेन्टा मोबिलिटी, मूविंग और एमबीएसआइ शामिल हैं। इनमें से, 10 हजार से ज्यादा वाहनों को भारत में 14 से ज्यादा शहरों में कार्गो एवं यात्री दोनों वर्गों के लिए सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी में लाया जाएगा। पियाजियो इंडिया कार्गो एवं यात्री वाहनों के लिए अपनी आक्रामक रिटेल फाइनेंस स्कीम के साथ थ्री व्हील्स यूनाइटेड के साथ भी साझेदारी कर रही है।

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्रैफी ने लॉन्च के मौके पर कहा, "मैं भारत में इटली के राजदूत विंसेंजो डी लुका को हमारे नए वाहनों को लॉन्च करने के लिए अपना कीमती समय निकालने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत में लाइट कार्गो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वाहनों में अग्रणी वाहन के रूप में हमें अपने पोर्टफोलियो में आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई एक्सट्रा एफएक्स मैक्स को शामिल कर बेहद खुशी हो रही है। इंजीनियरों और आरएंडडी की हमारी प्रतिशाशाली टीम ने बेहतर रेंज, ग्रेड क्षमता और सामान ढोने की क्षमता के साथ नई आपे एफएक्स मैक्स रेंज डिजाइन की  है। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी स्वामित्व की कुल लागत से कंपनी ग्राहकों को उनके खर्च किए गए रुपये का बेहतरीन मूल्य प्रदान कर रहा है। हमारा मानना है कि नई रेंज के वाहन कारोबारियों को उनके व्यापार में काफी मुनाफा दिलाएंगे। गतिशीलता के भविष्य पर निगाह रखते हुए पियाजियो के वाहन वैकल्पिक ईंधन को अपनाने के अपने मिशन में भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा, "आज हमने जिस एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्होंने सक्षम और विश्वसनीय पार्टनर के साथ भारत में ईवी का आधारभूत ढांचा विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। हमें सफल भागीदारी का पूर्ण विश्वास है, जिससे न केवल हमारे उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि इससे भारत में सुरक्षित और आधुनिक ईवी तकनीक का मार्ग भी प्रशस्त होगा।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed