फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Petrol, Diesel prices already on top, know whose running cost is cheaper in petrol, diesel, CNG and electric vehicles

आसमान छूते तेल के दाम, जानें पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों में किसकी रनिंग कॉस्ट है सबसे कम

Thu, 18 Feb 2021 03:33 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Feb 2021 03:33 PM IST
सार

एक इलेक्ट्रिक व्हीकल की रनिंग कॉस्ट प्रति किमी एक रुपये पड़ती है, तो पेट्रोल गाड़ी की 9 रुपये, डीजल वाहन की 6 रुपये और सीएनजी गाड़ी की 2.5 रुपये प्रति किमी तक पड़ती है...

विज्ञापन
Petrol, Diesel prices already on top, know whose running cost is cheaper in petrol, diesel, CNG and electric vehicles
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतें इन दिनों सभी को खून के आंसू रूला रही हैं। कई लोगों के लिए तो टंकी फुल कराना एक सपना बन कर रह जाने वाला है। कई राज्यों में तो पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं, वहीं डीजल 90 रुपये तक की कीमत में बिक रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल वाहनों का विकल्प या तो इलेक्ट्रिक कारें हैं या सीएनजी गाड़ियां। नई गाड़ी लेने से कई बार सोचना पड़ रहा है कि पेट्रोल इंजन वाली खरीदें या डीजल इंजन वाली। या फिर इलेक्ट्रिक की तरफ कदम बढ़ाए जाएं। लेकिन किसी ने सही कहा है, सब कुछ एक जगह नहीं मिलता, कोई न कोई कमी जरूर रहती है।

विज्ञापन

ये पड़ती है रनिंग कॉस्ट

जहां एक इलेक्ट्रिक व्हीकल की रनिंग कॉस्ट प्रति किमी एक रुपये पड़ती है, तो पेट्रोल गाड़ी की 9 रुपये, डीजल वाहन की 6 रुपये और सीएनजी गाड़ी की 2.5 रुपये प्रति किमी तक पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की रनिंग कॉस्ट बैटरी के साइज और प्रति यूनिट की कीमत से आंकी जाती है। जैसे घर में लगाया जाने वाला 7 किलोवॉट का चार्जर एक 40 Kwh की बैटरी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल को फुल चार्ज करने में 6 से 8 घंटे तक लेता है। लेकिन अगर बैटरी का साइज छोटा होगा तो वह चार्जिंग में उतना ही कम वक्त लेगा। वहीं कीमत की बात करें, तो ऐसे सिस्टम को घर या फ्लैट में लगाने के लिए अलग से अनुमति लेनी पड़ती है, साथ ही स्पेशल वायरिंग भी करानी पड़ती है। हालांकि ये खर्च एक बार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर चार्जिंग कॉस्ट 6.25 रुपये प्रति यूनिट

उदाहरण के लिए दिल्ली में घर पर चार्जिंग कॉस्ट 6.25 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है। इस कीमत में 40 Kwh की बैटरी को फुल चार्ज करने में 6 से 8 घंटे तक लगते हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 250 रुपये पड़ेगी। 40 Kwh की बैटरी इन दिनों ह्यूंदै कोना जैसी इलेक्ट्रिक कारों में आ रही है, जो फुल चार्जिंग पर 350 से 400 किमी तक चलती है। वहीं घर पर लगे इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत इसकी रनिंग कॉ़स्ट मात्र 1 रुपये प्रति किमी से भी कम पड़ती है। वहीं फास्ट डीसी चार्जर की बात करें तो यह मात्र एक घंटे में चार्जिंग कर देता है, जिसकी कीमत 1000 से 2000 रुपये तक पड़ती है। जिसके बाद ईवी की रनिंग कॉस्ट 6 रुपये प्रति किमी तक आ जाती है। जो सीएनजी से चलने वाली गाड़ी और डीजल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। क्योंकि आम पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत कहीं ज्यादा है। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारों की रेंज आइडियल

वहीं एक आम पेट्रोल या डीजल गाड़ी एक लीटर पेट्रोल या डीजल में 12 से 15 किमी तक चलती है। आज के दौर में ईंधन की कीमत से गणना करें, तो (100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 80 रुपये प्रति लीटर डीजल) तो पेट्रोल की गाड़ी 8 से 9 रुपये प्रति किमी और डीजल की गाड़ी 5 से 6 रुपये प्रति किमी तक का माइलेज देती है।

हालांकि इलेक्ट्रिक कारों की ड्राइविंग रेंज आइडियल होती है। अभी टाटा नेक्सन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। टाटा मोटर्स को दिल्ली परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किया है। कंपनी दावा करती है कि टाटा नेक्सन ईवी फुल चार्जिंग में 312 किमी तक चलती है। लेकिन 6 महीने के इस्तेमाल के बाद भी रेंज 220 से 240 किमी तक ही पहुंच पाती है। वहीं रफ ड्राइविंग, एसी, म्यूजिक सिस्टम और फुल बीएचपी इस्तेमाल के बाद यह रेंज घट कर 180 किमी तक पहुंच जाती है।

दिल्ली में नेक्सन पर कितनी छूट

Tata Nexon EV तीन वेरिएंट्स - XM, XZ+ और XZ+ LUX ट्रिम में उपलब्ध है। नेक्सन ईवी कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस ट्रिम XM की कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। XZ + की कीमत 15.40 लाख रुपये है। वहीं XZ Lux ट्रिम की कीमत 16.40 लाख रुपये है। यह अपने सेगमेंट में किसी भी अन्य एसयूवी की तुलना में बहुत ज्यादा सस्ती हैं।

इलेक्ट्रिक एसयूवी को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए, दिल्ली सरकार XM और XZ+ दोनों वेरिएंट की खरीद पर 1.50 लाख रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) में छूट के रूप में भी प्रोत्साहन दे रही है। नेक्सन ईवी के XM वेरिएंट पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क छूट 1,40,500 रुपये है जबकि XZ+ ट्रिम पर यह छूट 1,49,900 रुपये है। इसका मतलब यह है, कि नेक्सन ईवी पर मिल रही छूट की कुल राशि 3 लाख रुपये से ज्यादा है। इसकी वजह से नेक्सन ईवी खरीदारों के लिए और भी ज्यादा किफायती बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed