फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Parvesh Verma Car Collection Toyota Fortuner Maruti Baleno Delhi Election 2025 CM Candidate

Parvesh Verma Cars: 38 लाख की इस लग्जरी कार से घूमते हैं प्रवेश वर्मा, पत्नी के पास भी है ये शानदार गाड़ी

Sun, 09 Feb 2025 10:21 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

दिल्ली में CM के पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के नाम की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच जानते हैं प्रवेश वर्मा किन-किन गाड़ियों के मालिक हैं।

विज्ञापन
Parvesh Verma Car Collection Toyota Fortuner Maruti Baleno Delhi Election 2025 CM Candidate
प्रवेश वर्मा कार कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाने जा रही है। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?  अब सबकी नजर बीजेपी पर टिकी है कि वह दिल्ली के नए सीएम के तौर पर किसका नाम आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन


इसी बीच प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) का नाम चर्चाओं में बना हुआ है, जिन्होंने इस बार अरविंद केजरीवाल को 4,000 से ज्यादा वोटों से हराया। क्या वह दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे? इसका फैसला तो वक्त ही करेगा, लेकिन इसी दौरान उनके लक्जरी कार कलेक्शन की भी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि प्रवेश वर्मा के पास कौन-कौन सी महंगी गाड़ियां हैं और उनकी कीमत कितनी है।
विज्ञापन

Toyota Fortuner

Parvesh Verma Car Collection Toyota Fortuner Maruti Baleno Delhi Election 2025 CM Candidate
टोयोटा फॉर्च्यूनर - फोटो : Toyota
माईनेता डॉट कॉम पर उपलब्ध एफिडेविट में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा ने बताया है कि उनके पास 2016 मॉडल की Toyota Fortuner है जिसकी कीमत तकरीबन 23 लाख रुपये से अधिक है। टोयोटा फॉर्च्यूनर की बात करें तो ये 7 सीटर एसयूवी  2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन में आती है।  इस एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी में 2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलता है। ये एसूवी 296 लीटर की शानदार बूट स्पेस के साथ आती है। बता दें कि मौजूदा समय में टोयोटा फॉर्च्यूनर की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 38 लाख रुपये से भी अधिक है। 

Maruti Suzuki Baleno

Parvesh Verma Car Collection Toyota Fortuner Maruti Baleno Delhi Election 2025 CM Candidate
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
एफिडेविट में यह भी खुलासा हुआ है कि उनकी पत्नी के पास 2016 मॉडल की Maruti Baleno है, जिसकी कीमत 6.50 लाख रुपये के आसपास है। मारुति बलेनो की बात करें तो ये आज कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। कंपनी ने 2023 में इस कार का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो सीएनजी ऑप्शन के साथ भी आता है। इस कार में 5- स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कुल मिलाकर प्रवेश वर्मा के पास 30,39,510 रुपये की गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed