{"_id":"666065d2910402073e04ab4d","slug":"pakistan-car-sales-april-2024-pakistan-vehicle-sales-data-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Car Sales: अप्रैल में बढ़ी पाकिस्तान में कार की बिक्री, लेकिन भारत की तुलना में अभी भी बेहद मामूली","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Pakistan Car Sales: अप्रैल में बढ़ी पाकिस्तान में कार की बिक्री, लेकिन भारत की तुलना में अभी भी बेहद मामूली
Wed, 05 Jun 2024 06:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:49 PM IST
सार
पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) (पीएएमए) ने देश में अप्रैल महीने के लिए चार पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। अप्रैल के महीने में पाकिस्तान में कार की बिक्री बढ़ी है। लेकिन भारत की तुलना में यह अभी भी है बेहद मामूली है।
विज्ञापन
Car Showroom
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) (पीएएमए) ने देश में अप्रैल महीने के लिए चार पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। हालांकि बिक्री बढ़ी है, न सिर्फ पिछले महीने की तुलना में बल्कि अप्रैल 2023 की तुलना में भी। लेकिन ये आंकड़े अभी भी काफी खराब थे और यह देश के ऑटोमोबाइल बाजार में लगातार बने हुए तनाव को दर्शाता है।
विज्ञापन
इस साल अप्रैल के महीने में पूरे पाकिस्तान में कुल 8,873 कारें बिकीं, जो एक महीने पहले बेची गईं 5,023 यूनिट्स से ज्यादा और पिछले साल अप्रैल में बिकीं 2,844 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। बिक्री में साल-दर-साल बढ़ोतरी 212 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएएमए के आंकड़े इंजन क्षमता के आधार पर कारों की बिक्री के बारे में भी बताते हैं। उम्मीद के मुताबिक, 1,000 सीसी से कम की कार मॉडल 5,023 यूनिट्स बिकने के साथ सबसे लोकप्रिय थीं। इस सेगमेंट में सुजुकी ऑल्टो और बोलेन मॉडल शामिल हैं। 1,300 सीसी से ऊपर का सेगमेंट अगला सबसे लोकप्रिय था - कम से कम बिक्री मात्रा के मामले में। इस सेगमेंट में होंडा सिटी और सिविक, सुजुकी स्विफ्ट, टोयोटा कोरोला, यारिस और कोरोला क्रॉस, ह्यूंदै इलेंट्रा और सोनाटा और बीएआईसी डी20 शामिल हैं। और अप्रैल में इन मॉडलों की कुल 3,212 यूनिट्स बिकीं।
फिर 1,000 सीसी से 1,300 सीसी वाला सेगमेंट है जिसमें सुजुकी कल्टस (जो भारत में सेलेरियो के नाम से बिकती है) और सुजुकी वैगनआर शामिल हैं। इस सेगमेंट में 638 यूनिट्स की बिक्री हुई।
हालांकि बिक्री में उछाल पाकिस्तान के खराब और जर्जर ऑटोमोबाइल बाजार के लिए आशा की किरण के रूप में आएगा। लेकिन यह पूरी तरह से परेशानी से बचने का संकेत नहीं देता है, जो उच्च ब्याज दरों, उत्पादन बाधाओं के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की समग्र चिंताजनक स्थिति जैसे कारकों से ग्रस्त रहा है।
भारत बनाम पाकिस्तान बनाम दुनिया
दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े बाजारों की तुलना में पाकिस्तानी ऑटोमोबाइल बाजार बहुत छोटा है। अकेले बिक्री के मामले में, चीन ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए अब तक का सबसे बड़ा बाजार है। उसके बाद अमेरिका का नंबर आता है। भारत पिछले साल जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया।
दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े बाजारों की तुलना में पाकिस्तानी ऑटोमोबाइल बाजार बहुत छोटा है। अकेले बिक्री के मामले में, चीन ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए अब तक का सबसे बड़ा बाजार है। उसके बाद अमेरिका का नंबर आता है। भारत पिछले साल जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया।
अप्रैल महीने में, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने 3.35 लाख कार यूनिट्स की खुदरा बिक्री की सूचना दी। जो अप्रैल 2023 के आंकड़ों से तीन प्रतिशत ज्यादा है। मारुति सुजुकी निर्माण और बेची गई यूनिट्स के मामले में शीर्ष निर्माता बनी हुई है, उसके बाद ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ जैसी कंपनियां हैं।