{"_id":"639c65844b4ea54e4031e6f1","slug":"ola-is-going-to-celebrate-hyper-sunday-on-18-december-participants-will-get-14000-discount-on-s1-pro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Hyper Sunday: ओला मनाने जा रही हाइपर संडे, जानें शामिल होने वालों को एक साल तक क्या होंगे फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Hyper Sunday: ओला मनाने जा रही हाइपर संडे, जानें शामिल होने वालों को एक साल तक क्या होंगे फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:12 PM IST
सार
ओला 18 दिसंबर को हाइपर संडे मनाने जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि रविवार को कार्यक्रम में शामिल होने वालों को एक साल तक क्या फायदे मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से 18 दिसंबर को हाइपर संडे मनाया जाएगा। इस दौरान कंपनी अपने उत्पादों पर बड़ी छूट और ऑफर दे रही है। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों को किस तरह से फायदा होगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
ओला मनाएगी हाइपर संडे
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला 18 दिसंबर 2022 को पूरे देश में हाइपर संडे का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होगा। इस खास दिन पर कंपनी की ओर से कई ऑफर्स का एलान भी किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों को इस दौरान कई तरह के गिफ्ट दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान स्कूटर खरीदता है तो उसे 14 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट ओला के एसवन प्रो स्कूटर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक साल तक फ्री हाइपर चार्जिंग और फ्री सर्विस का फायदा दिया जाएगा।
रविवार के दिन स्कूटर की खरीद पर कंपनी ऊपर बताई छूट तो देगी। साथ ही अगर कोई व्यक्ति लोन पर स्कूटर खरीदना चाहता है तो उसे इसमें भी फायदा दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक लोन पर स्कूटर खरीदने वालों को जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग फीस और जीरो प्रतिशत ब्याज जैसे फायदे भी मिलेंगे।
ओला के संस्थापक भाविश की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि अब हमने पूरे भारत के 60 शहरों में 70+ एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इस रविवार को हमारे किसी भी सेंटर पर 12 घंटे के कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आएं। जीतने के लिए कई उपहार और हमारे उत्पादों पर एक दिन में शानदार ऑफर मिलेगा!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।