फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola Gen 3 Electric Scooter launched Know Price Range Features Specifications Details

Ola Gen 3 Electric Scooter: ओला जेनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और क्या है नया

Fri, 31 Jan 2025 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने नए S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लॉन्च की है। जो ब्रांड के नए जेनरेशन 3 प्लैटफॉर्म पर आधारित हैं। कुल आठ स्कूटर लॉन्च किए गए हैं।

विज्ञापन
Ola Gen 3 Electric Scooter launched Know Price Range Features Specifications Details
Ola Gen 3 Electric Scooter - फोटो : Ola Electric

विस्तार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने नए S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लॉन्च की है। जो ब्रांड के नए जेनरेशन 3 प्लैटफॉर्म पर आधारित हैं। कुल आठ स्कूटर लॉन्च किए गए हैं, जिसमें रेंज की शुरुआत S1 Pro+ से होती है, फिर S1 Pro, उसके बाद S1 X और S1 X+ शामिल हैं। इन स्कूटरों को अलग-अलग बैटरी पैक साइज के साथ बेचा जाएगा। नई स्कूटर रेंज ओला के 'मूवओएस 5' के साथ आती है। जो उनका नया ईवी ऑपरेटिंग सिस्टम है। निर्माता अपने जेनरेशन 2 स्कूटरों को डिस्कॉउंट के साथ बेचना जारी रखेगा।
विज्ञापन

मोटर, बैटरी और स्पीड
एस1 प्रो दो वैरिएंट में आता है: एक 3 किलोवाट बैटरी के साथ और दूसरा 4 किलोवाट बैटरी के साथ। वहीं, प्रो+ विकल्प के तौर पर 4 या 5.3 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आता है।

ओला एस1 एक्स वैरिएंट 2, 3 और 4 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आता है। जबकि एस1 एक्स+ सिर्फ 4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है।

ओला का दावा है कि प्रो+ की रेंज 320 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड 141 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओला जेन 3 प्लैटफॉर्म: चेन ड्राइव
पहले, स्कूटर बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल करते थे। अब इसकी जगह चेन ड्राइव ने ले ली है। इस बदलाव से ऊर्जा दक्षता में 2 प्रतिशत और एक्सीलरेशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, चेन की लाइफ बेल्ट ड्राइव से दो गुना ज्यादा होगी। टॉर्क भी ज्यादा होना चाहिए। ओला का कहना है कि चेन बेल्ट ड्राइव जितना ही आवाज करेगी।
विज्ञापन

ओला जेन 3 प्लैटफॉर्म: नया पावरट्रेन
इसमें नया पावरट्रेन है। अब, सभी स्कूटर में मिड-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। हब मोटर की तुलना में, यह चार गुना ज्यादा ऊर्जा कुशल और पांच गुना ज्यादा विश्वसनीय है। नई मोटर अब MCU को इंटीग्रेट करती है। 

ओला जेन 3 प्लैटफॉर्म: ब्रेक-बाय-वायर
जेन 3 प्लैटफॉर्म पर आधारित सभी वाहन ब्रेक-बाय-वायर का इस्तेमाल करेंगे। और उन्हें सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। हालांकि, कुछ वाहनों में डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा। ब्रेक-बाय-वायर ड्राइविंग रेंज को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने में भी मदद करेगा। क्योंकि यह ब्रेक रीजनरेशन का उपयोग करता है। इससे ब्रेक पैड की लाइफ बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कितनी है कीमत
ओला जेनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब पौने एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जो टॉप वैरिएंट के लिए करीब पौने दो लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed