{"_id":"6937e7e44789c0126106adbb","slug":"noida-vip-number-plate-up16fh-0001-sells-for-record-rs-27-5-lakh-in-online-auction-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIP Number: नोएडा में लगी रिकॉर्ड बोली, वीआईपी नंबर UP16FH 0001 27.5 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VIP Number: नोएडा में लगी रिकॉर्ड बोली, वीआईपी नंबर UP16FH 0001 27.5 लाख रुपये में नीलाम
Tue, 09 Dec 2025 02:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:42 PM IST
सार
फैंसी कारों से लेकर हाई-प्रोफाइल लोगों तक, नोएडा में अब चर्चा का केंद्र एक ऐसे गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर पर आ गया है जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
VIP Number
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में इस बार चर्चा किसी लग्जरी कार या हाई-प्रोफाइल शख्सियत की नहीं, बल्कि एक वाहन नंबर प्लेट की है, जिसने नया इतिहास रच दिया है। वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर 'UP16FH 0001' को ऑनलाइन नीलामी में 27.50 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में एक निजी कंपनी ने खरीदा। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) आरटीओ डिवीजन में किसी भी वीआईपी नंबर के लिए यह अब तक की सबसे ऊंची बोली है।
यह भी पढ़ें - ICE: ईवी को लेकर असमंजस बढ़ा, दुनिया भर में कार खरीदार दोबारा पेट्रोल-डीजल वाहनों की ओर लौट रहे हैं

'0001' नंबर क्यों इतना खास माना जाता है
आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि '0001' नंबर वाहन मालिकों के लिए प्रतिष्ठा और सामाजिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। यह नंबर बड़े शहरों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई और दिल्ली में व्यवसायियों और प्रभावशाली लोगों के बीच खास लोकप्रिय है।
0001, 0007, 7777 और 9999 जैसे वीआईपी नंबरों की मांग हमेशा ऊंची रहती है। कई वाहन मालिक इन नंबरों को अपनी निजी ब्रांड पहचान बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने में भी हिचकिचाते नहीं हैं।
यह भी पढ़ें - Winter Car Care: सर्दियों में कैसे करें कार की देखभाल? बैटरी, टायर और इंजन को ठंड से बचाने के जरूरी टिप्स

नीलामी में नई ऊंचाई- बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
गौतम बुद्ध नगर आरटीओ ने निजी वाहन के लिए नई सीरीज UP16FH की नीलामी शुरू की। जैसे ही '0001' नंबर की बोली शुरू हुई, प्रतियोगिता बेहद तेज हो गई और कई दावेदारों ने इसमें रुचि दिखाई।
लगातार चली बोली अंत में 27,50,000 रुपये पर जाकर थमी। यह नंबर मेसर्स एविओरियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जीता।
प्रक्रिया के तहत कंपनी ने पहले 33,333 रुपये की सुरक्षा राशि जमा की और फिर निर्धारित समय के भीतर शेष 27,16,667 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। इसके साथ ही यह वीआईपी नंबर आधिकारिक रूप से उनके नाम हो गया।
परिवहन विभाग ने पुष्टि की कि यह बोली 0001 नंबर के लिए अब तक दर्ज की गई सबसे ऊंची बोली है।
यह भी पढ़ें - Parking: उत्तराखंड में 191 नए पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू होंगे, मल्टी-लेवल, ऑटोमेटेड और टनल पार्किंग भी शामिल

नोएडा RTO के लिए बड़ी उपलब्धि
आरटीओ अधिकारियों ने इस सफल नीलामी को विभाग की डिजिटल पारदर्शिता का प्रमाण बताया। पूरा नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन, बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के और सभी प्रतिभागियों के लिए समान अवसरों के साथ संपन्न हुई।
अधिकारियों के अनुसार, वीआईपी नंबरों की बढ़ती मांग यह भी दर्शाती है कि शहर का वाहन बाजार आर्थिक रूप से मजबूत और तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें - NHAI: स्कैनर खराब होने पर नहीं लगाया जा सकता जुर्माना, अब एनएचएआई यात्री को देगा 10 हजार रुपये
यह भी पढ़ें - Toll Tax: आप नेता राघव चड्ढा ने संसद में कहा- राजमार्ग टोल वसूली बन चुकी है संगठित लूट

यह वीआईपी नंबर किस कार पर लगेगा
हालांकि विभाग ने आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया कि यह नंबर किस वाहन पर उपयोग होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी नई लग्जरी कार के लिए खरीदा गया है। इतनी ऊंची कीमत को देखते हुए अनुमान है कि वाहन की कीमत भी करोड़ों में होगी और वह मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, लैंड क्रूजर या ऑडी जैसे हाई-एंड ब्रांडों में से कोई हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Petrol Ban: यूरोपीय पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध पर कार कंपनियों की आखिरी कोशिश, क्या 2035 की समयसीमा टल सकती है?
यह भी पढ़ें - EV Battery: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलती, वरना बैटरी की लाइफ होगी कम