{"_id":"658c5cd67de351e3fd08a446","slug":"noida-traffic-police-issues-traffic-advisory-for-new-year-eve-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Advisory: नोएडा पुलिस ने नए साल के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन लोगों पर रहेगी खास नजर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Advisory: नोएडा पुलिस ने नए साल के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन लोगों पर रहेगी खास नजर
Wed, 27 Dec 2023 10:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:55 PM IST
सार
नोएडा पुलिस ने बुधवार को 31 दिसंबर के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़-भाड़ वाले बाजारों और शॉपिंग मॉल के आसपास लगने वाले डायवर्जन के बारे में आम जनता को सावधान किया गया है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा पुलिस ने बुधवार को 31 दिसंबर के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़-भाड़ वाले बाजारों और शॉपिंग मॉल के आसपास लगने वाले डायवर्जन के बारे में आम जनता को सावधान किया गया है।
पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, खासकर शराब या नशे की हालत में गाड़ी चलाने के मामलों में, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना और वाहन जब्ती शामिल है।
एडवाइजरी में पुलिस ने कहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने के लिए विभिन्न यातायात व्यवस्था और डायवर्जन किए जाएंगे।
यहां होगा डायवर्जन
पुलिस एडवाइजरी के अनुसार, नोएडा में डायवर्जन सेक्टर 18 मार्केट, ग्रेटर इंडियन प्लेस, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, गार्डन गैलेरिया, सेंटर स्टेज मॉल, लॉजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्टारलिंग एज, स्काईवन और एडवांट नाविस के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में अंसल, वेनिस मॉल और गौर सिटी मॉल, परी चौक, जगत फार्म के आसपास होंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों को सिर्फ तयशुदा पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और उन्हें सड़कों या अनधिकृत जगहों पर न छोड़ें।
पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है, "यातायात की असुविधा के मामले में, आप ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर - 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।"