{"_id":"66044ef82073a5ee72043e4d","slug":"noida-traffic-police-cracks-down-heavily-on-motorists-violating-traffic-rules-during-holi-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Violation: होली के दौरान नोएडा ट्रैफिक पुलिस रही चुस्त, 12,000 से ज्यादा वाहनों का काटा चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Violation: होली के दौरान नोएडा ट्रैफिक पुलिस रही चुस्त, 12,000 से ज्यादा वाहनों का काटा चालान
Wed, 27 Mar 2024 10:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:23 PM IST
सार
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार (25 मार्च) को होली के त्योहार के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने काटा चालान
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार (25 मार्च) को होली के त्योहार के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने त्योहार के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 12,000 से ज्यादा वाहन मालिकों को चालान जारी किए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जारी किए गए इन चालानों में ज्यादातर दोपहिया वाहन शामिल थे। हाल ही में स्कूटी चलाते हुए स्टंट करने के दो वीडियो वायरल हुए। जिन दोनों पर ही 33,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो उस दिन का सबसे ज्यादा जुर्माना था।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने होली पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 12,284 वाहनों का चालान काटा, जिनमें से 8,110 मामले बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के थे। यह यातायात उल्लंघन उसी दिन हुए सभी मामलों में लगभग दो तिहाई था। बिना हेलमेट के वाहन चलाने के अलावा, 906 मामले दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वालों के पाए गए। कई मामले सामने आए जहां दोपहिया वाहन चालक सड़क पर स्टंट कर रहे थे। यह तीन लड़कियों के लिए महंगा साबित हुआ क्योंकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उन पर भारी जुर्माना लगाया। पहले वीडियो में दो लड़कियां बिना हेलमेट पहने चलती स्कूटी पर होली खेलती नजर आईं। जबकि दूसरे वीडियो में एक लड़की चलती हुई होंडा एक्टिवा स्कूटर पर मशहूर 'टाइटैनिक पोज' बनाते हुए दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले यात्रियों को 372 चालान भी जारी किए। वाहन चलाते या सवारी करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 82 वाहन मालिकों का जुर्माना लगाया और गलत लेन में वाहन चलाने वाले 633 अन्य लोगों का जुर्माना लगाया। पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले 402 वाहनों का जुर्माना लगाया गया। 337 वाहनों का चालान खराब नंबर प्लेट के लिए काटा गया और 441 वाहनों को रेड लाइट जंप करने के लिए चालान जारी किए गए।
नोएडा पुलिस ने होली के त्योहार के दौरान अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त (यातायात) के निरीक्षण में एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने की पहल की थी। इस अभियान के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आसपास 44 स्थानों पर चेकिंग की गई। नोएडा पुलिस के अनुसार, "निरीक्षण के दौरान, शराब के नशे में गाड़ी चलाते या सवारी करते पाए गए 67 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में ई-चालान, वाहन जब्ती आदि शामिल हैं।"
नोएडा पुलिस ने होली के दौरान 18 वाहनों को भी जब्त किया। पुलिस ने बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 172 वाहन चालकों को चालान जारी किए। 306 वाहन चालकों का चालान तेज रफ्तार के लिए काटा गया और 79 अन्य का ध्वनि प्रदूषण के लिए जुर्माना लगाया गया।