फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nitin Gadkari says vehicles to run on green fuel in coming years this will make farmers urjadata with annadata

Nitin Gadkari: किसान बन जाएंगे 'ऊर्जादाता', वे अब नहीं रहेंगे सिर्फ 'अन्नदाता', बोले नितिन गडकरी

Thu, 09 May 2024 01:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 01:29 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन को "भविष्य का ईंधन" बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में देश में वाहन ग्रीन फ्यूल (हरित ईंधन) पर चलेंगे।

विज्ञापन
Nitin Gadkari says vehicles to run on green fuel in coming years this will make farmers urjadata with annadata
Nitin Gadkari - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन को "भविष्य का ईंधन" बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में देश में वाहन ग्रीन फ्यूल (हरित ईंधन) पर चलेंगे। बेगूसराय में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थन में बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, "भारत हर साल फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) का आयात करता है ... जल्द ही, हमारे किसान हरित ईंधन का उत्पादन करेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और देश में वाहन आने वाले वर्षों में हरित ईंधन पर चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के समग्र विकास के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए भी काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन

गडकरी ने कहा, "एथेनॉल की बढ़ती मांग देश की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगी... इससे किसान 'ऊर्जादाता' बन जाएंगे ... वे अब सिर्फ 'अन्नदाता' नहीं रहेंगे।"

गडकरी ने जोर देकर कहा कि एथेनॉल उद्योग किसानों के लिए वरदान है और इसकी मांग बढ़ेगी जिससे देश की कृषि अर्थव्यवस्था बदल जाएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि अगले कुछ वर्षों में मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा और कार 100 प्रतिशत इथेनॉल आधारित हों।"

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे बिहार के किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

"पीएम मोदी का सपना है कि भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाए, और इसके लिए देश को बुनियादी ढांचे के विकास की जरूरत है ... पानी, बिजली, परिवहन और संचार के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। राजग सरकार देश के साथ-साथ बिहार के तेजी से विकास के लिए काम कर रही है। मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन राज्य की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा।"

उन्होंने कहा, "लोग देश में कहीं भी जाएं, बिहार सहित उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले नेशनल हाईवे मिलेंगे। हमारा देश बदल रहा है... यह हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बने जो अपने गरीब और जरूरतमंद नागरिकों की देखभाल करे।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एनडीए उम्मीदवार के रूप में बेगूसराय लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय से है।

बिहार की बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed