{"_id":"67054cb618e67784b9076d1f","slug":"nitin-gadkari-gadkari-launches-humsafar-policy-to-provide-essential-facilities-along-national-highways-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Humsafar: नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की हमसफर नीति","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Humsafar: नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की हमसफर नीति
Tue, 08 Oct 2024 08:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:46 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर स्वच्छ शौचालय और शिशु देखभाल कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 'हमसफर नीति' शुरू की।
विज्ञापन
केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी
- फोटो : X/@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर स्वच्छ शौचालय और शिशु देखभाल कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 'हमसफर नीति' शुरू की। एक बयान के अनुसार, हमसफर नीति में स्वच्छ शौचालय, शिशु देखभाल कक्ष, व्हीलचेयर के लिए प्रावधान, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग स्थल और ईंधन स्टेशनों पर छात्रावास सेवाएं जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, यह नीति राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही उद्यमियों को सशक्त बनाएगी, रोजगार पैदा करेगी और सेवा प्रदाताओं (सर्विस प्रोवाइडर) के लिए आजीविका बढ़ाएगी।
लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि हमसफर ब्रांड देश के विश्व स्तरीय राजमार्ग नेटवर्क पर यात्रियों और ड्राइवरों के लिए अत्यधिक सुरक्षा और आराम का पर्याय बन जाएगा।
लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि हमसफर ब्रांड देश के विश्व स्तरीय राजमार्ग नेटवर्क पर यात्रियों और ड्राइवरों के लिए अत्यधिक सुरक्षा और आराम का पर्याय बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाली, मानकीकृत सेवाएं प्रदान करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार हमारे राजमार्ग नेटवर्क पर टॉप क्लास की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिससे सभी के लिए तेज और निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके।
गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार हमारे राजमार्ग नेटवर्क पर टॉप क्लास की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिससे सभी के लिए तेज और निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति को तैयार करते समय जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण, वेस्ट रीसाइकिलिंग (अपशिष्ट पुनर्चक्रण) और सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) सहित अन्य बातों को ध्यान में रखा गया है। मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप मालिकों से पेट्रोल पंप पर मानदंडों के अनुसार बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंपों के लिए शौचालय को साफ रखना और सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय बंद रहते हैं। राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों के लिए शौचालयों को साफ रखना और उन्हें आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खुला रखना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं।"
गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार हमारे राजमार्ग नेटवर्क पर बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि सभी के लिए तेज और निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके। बयान के अनुसार, नीति में सुविधाओं के मानक को बनाए रखने और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजीकृत सेवा प्रदाताओं की निगरानी और निरीक्षण के लिए कठोर प्रावधानों की रूपरेखा भी दी गई है।
बयान में कहा गया है, "प्राधिकरण द्वारा नियुक्त एक थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा।" बयान में कहा गया है कि अगर सेवा प्रदाताओं की रेटिंग औसतन 3 स्टार से कम हो जाती है तो उन्हें ईमेल/एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा। और कम स्कोर वाली ऐसी सुविधाओं का ज्यादा बार निरीक्षण किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ मौजूदा/आगामी सुविधाओं के सेवा प्रदाताओं को शामिल करने के लिए 'हमसफर नीति' नाम की नीति को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 19 जुलाई, 2024 को मंजूरी दी गई थी।
मौजूदा और आगामी सेवा प्रदाता निम्नलिखित 4 श्रेणियों के तहत हमसफर नीति के तहत शामिल होने के पात्र होंगे - भोजनालय (रेस्तरां/फूड कोर्ट/ढाबा), ईंधन स्टेशन, भोजनालय ईंधन स्टेशन और ट्रॉमा सेंटर।
मौजूदा और आगामी सेवा प्रदाता निम्नलिखित 4 श्रेणियों के तहत हमसफर नीति के तहत शामिल होने के पात्र होंगे - भोजनालय (रेस्तरां/फूड कोर्ट/ढाबा), ईंधन स्टेशन, भोजनालय ईंधन स्टेशन और ट्रॉमा सेंटर।