फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI to undertake safety audits of all under-construction tunnels across India to ensure safety

NHAI: देशभर में सभी निर्माणाधीन सुरंगों का होगा सुरक्षा ऑडिट, एनएचएआई सात दिनों में देगी रिपोर्ट

Wed, 22 Nov 2023 08:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 08:03 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सुरक्षा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
NHAI to undertake safety audits of all under-construction tunnels across India to ensure safety
सिल्कयारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सुरक्षा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का बयान 12 नवंबर को उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग के ढहने की पृष्ठभूमि में आया है।

बयान में कहा गया है, "एनएचएआई के अधिकारी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के विशेषज्ञों की एक टीम के साथ-साथ अन्य सुरंग विशेषज्ञों के साथ, देशभर में चल रही सुरंग परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और सात दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपेंगे।"
विज्ञापन


लगभग 79 किमी की कुल लंबाई के साथ, 29 निर्माणाधीन सुरंगें पूरे देश में फैली हुई हैं। जिनमें से 12 सुरंगें हिमाचल प्रदेश में, छह जम्मू और कश्मीर में, दो-दो महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान में और एक-एक मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। समझौते के हिस्से के रूप में, केआरसीएल एनएचएआई परियोजनाओं के सुरंग निर्माण और ढलान स्थिरीकरण से संबंधित डिजाइन, ड्राइंग और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed