{"_id":"663b77a904e674a0a20a1512","slug":"new-six-lane-highway-in-karnataka-chitradurga-davangere-stretch-to-reduce-travel-time-between-mumbai-bengaluru-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Highway: मुंबई-बंगलूरू के बीच यात्रा का समय होगा कम, गडकरी ने साझा की नए 6-लेन हाईवे की तस्वीरें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highway: मुंबई-बंगलूरू के बीच यात्रा का समय होगा कम, गडकरी ने साझा की नए 6-लेन हाईवे की तस्वीरें
Wed, 08 May 2024 06:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 06:37 PM IST
सार
बंगलूरू और मुंबई के बीच यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्नाटक में चित्तरदुर्ग को दावणगेरे से जोड़ने वाले नए 6-लेन राजमार्ग का 72 किलोमीटर का हिस्सा यात्रा के समय को कम करेगा और संपर्क बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Chitradurga-Davangere stretch of National Highway in Karnataka
- फोटो : X@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू और मुंबई के बीच यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्नाटक में चित्तरदुर्ग को दावणगेरे से जोड़ने वाले नए 6-लेन राजमार्ग का 72 किलोमीटर का हिस्सा यात्रा के समय को कम करेगा और संपर्क बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Chitradurga-Davangere stretch of National Highway in Karnataka
- फोटो : X@nitin_gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इस खंड की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसे वित्तीय राजधानी को तकनीकी केंद्र से जोड़ने वाली "लाइफलाइन" के रूप में तारीफ की।
Traverse the breathtaking vistas along the 6-lane Chitradurga-Davangere stretch 🛣️, a lifeline linking Bangalore and Mumbai. This route isn't just about reaching destinations; it's a symphony of time-saving, fuel-efficient, and eco-friendly travel, weaving through Karnataka's… pic.twitter.com/bBxNrJOSxW
— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) May 6, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
गडकरी ने इस रूट की दक्षता पर जोर दिया। उन्होंने इसे समय बचाने वाला, ईंधन-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा मोड वाला बताया। गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "कर्नाटक के प्राकृतिक वैभव के जरिए बुना हुआ, 6-लेन चित्तरदुर्ग-दावणगेरे खंड के साथ लुभावने दृश्यों को पार करें, यह रूट सिर्फ गंतव्य तक पहुंचने के बारे में नहीं है; यह समय बचाने, ईंधन-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का एक सिम्फनी है।"
Chitradurga-Davangere stretch of National Highway in Karnataka
- फोटो : X@nitin_gadkari
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। भविष्य के रखरखाव खर्च को कम करने के लिए, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बिटुमिनस कंक्रीट में प्लास्टिक और सर्विस सड़कों में मिलिंग सामग्री जैसी टिकाऊ तकनीकों और सामग्रियों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।
Chitradurga-Davangere stretch of National Highway in Karnataka
- फोटो : X@nitin_gadkari
गडकरी ने कहा कि यह परियोजना कर्नाटक में नेलमंगला और देवीहल्ली के बीच हाईवे बनाने की पिछली घोषणा को पूरा करती है, जो नेशनल हाईवे-75 का हिस्सा है।
यह हाईवे मुंबई और बंगलूरू के बीच यात्रा के समय को कम तो करेगा ही। इसके अलावा, इस नए हाईवे से संपर्क में सुधार के कारण चित्तरदुर्ग, दावणगेरे और उत्तर पश्चिम कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में रियल एस्टेट बाजार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।