{"_id":"5b4590074f1c1ba1288b5c43","slug":"new-honda-jazz-facelift-likely-to-launch-on-july-19-2018-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा की नई जैज फेसलिफ्ट 19 जुलाई को भारत में हो सकती है लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा की नई जैज फेसलिफ्ट 19 जुलाई को भारत में हो सकती है लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
honda jazz facelift
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको भी होंडा की कारें पसंद हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा की नई जैज फेसलिफ्ट 2018 19 जुलाई को भारत लॉन्च हो सकती है, हालांकि कार की लॉन्चिंग का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में ही किया गया है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। डीलर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भारतीय बाजार में नई जैज फेसलिफ्ट 19 जुलाई को दस्तक देगी। वहीं खबर है कि कार की बुकिंग 15 जुलाई 2018 से शुरू हो जाएगी।
वैसे तो कार के फीचर्स के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन नई कार को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नई कार में एबीएस, ईबीडी और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कार के अंदर की बात करें तो कार अंदर से पूरी तरह ब्लैक होगी और सीट व दरवाजों के फेब्रिक्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
नई फेसलिफ्ट में होंडा का डिजिपैड 2.0 टचस्क्रीन नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटोप्ले प्री-लोडेड मिलेगा। हालांकि होंडा इस नई कार में सनरूफ नहीं देगी और टॉप वेरियंट में मैजिक सीट भी नहीं मिलेगी। नई कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। नई कार की टक्कर मारुति बलेनो और ह्यूंडई आई20 से होगी।