{"_id":"66851566c3976292470d1058","slug":"new-combo-vehicle-category-l2-5-launched-in-india-know-details-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Combo Vehicle: जरूरत के हिसाब से बनाएं दोपहिया या तिपहिया! नई कॉम्बो वाहन श्रेणी L2-5 छह साल बाद लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Combo Vehicle: जरूरत के हिसाब से बनाएं दोपहिया या तिपहिया! नई कॉम्बो वाहन श्रेणी L2-5 छह साल बाद लॉन्च
Wed, 03 Jul 2024 02:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:40 PM IST
सार
सरकार ने एक नई वाहन श्रेणी L2-5 को पेश किया है। यह 'कॉम्बो' श्रेणी तीन पहिया वाहन को जरूरत के हिसाब से दोपहिया और तिपहिया दोनों तरह से इस्तेमाल करने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
Two-Wheeler Three-Wheeler Combo Vehicle Mobility (Representative Image)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग छह साल बाद, सरकार ने एक नई वाहन श्रेणी L2-5 को पेश किया है। यह 'कॉम्बो' श्रेणी तीन पहिया वाहन को जरूरत के हिसाब से दोपहिया और तिपहिया दोनों तरह से इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। इन वाहनों को अब देश भर में परिवहन प्राधिकारियों (आरटीओ) के पास पंजीकृत किया जा सकता है।
नवंबर 2018 में, सरकार ने 'क्वाड्रासाइकिल' को चौपहिया श्रेणी में शामिल किया था। लेकिन इसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली।
विज्ञापन
नवंबर 2018 में, सरकार ने 'क्वाड्रासाइकिल' को चौपहिया श्रेणी में शामिल किया था। लेकिन इसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि नई वाहन श्रेणियां बनाना और उनके पंजीकरण की अनुमति देना इनोवेटिव ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस (नए परिवहन समाधानों) को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है। 'कॉम्बो' वाहनों का इस्तेमाल व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल मानकों के अनुसार, इस समय कॉम्बो वाहन इलेक्ट्रिक से चलने वाले हैं। हालांकि, अगर निर्माता अन्य ईंधन का इस्तेमाल करना चुनते हैं तो नए मानक जोड़े जा सकते हैं। मंत्रालय ने जुलाई 2022 में इस श्रेणी के लिए मानक निर्धारित करना शुरू किया।
सड़क परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, एक कॉम्बो वाहन को दोपहिया-तीपहिया कंबिनेशन मॉड्यूल के साथ तीन पहिया मोटर वाहन के रूप में परिभाषित किया गया है। यह एक गैर-स्व-चालित रियर मॉड्यूल यूनिट के साथ दो-पहिया वाहन (श्रेणी L2) को जोड़ता है।
भले ही यह एक डिटैचेबल कंबिनेशन है, लेकिन दोनों वाहनों के लिए एक ही पंजीकरण संख्या होगी। प्रत्येक वाहन में दो नंबर प्लेट होंगी, एक सामने और एक पीछे।
सूत्रों का कहना है कि नई L2-5 श्रेणी लचीली है और विभिन्न यूजर्स की जरूरतों को पूरा कर सकती है। उदाहरण के लिए, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में, मालिक तीन-पहिया हिस्से को अलग कर इसे दोपहिया वाहन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। दुकान मालिक सामान ले जाने के लिए तिपहिया वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। और आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन पर स्विच कर सकते हैं।