नई कार की डिलीवरी लेने से पहले ये 5 गलतियां बिलकुल न करें वरना पड़ सकता है भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सेक्टर इन दिनों मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां नए-नए डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। वैसे अगर आप इन दोनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा समय है क्योकिं एक नई कार आप आप पैसे बचा सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको किसी डिस्काउंट के बारे में नहीं बल्कि कार की डिलीवरी के बारे में कुछ अहम जानकारियां दे रहे हैं। अक्सर देखने में आता है किनई कार की डिलीवरी लेते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
सभी पेपर्स की ठीक से जांचे करें
कार की डिलीवरी लेने से पहले एक बार गाड़ी के सभी पेपर्स की ठीक से जांच करें। डीलर की तरफ से जो पेपर्स आपको मिल रहे हैं क्या वो सही हैं इस बात की जांच आपको ही करनी होगी। आपको कार की पेमेंट के पेपर्स, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे अहम् डॉक्यूमेंट चेक करने होंगे।