फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Munich Motor Show 2021: Europe biggest motor show lit up with electric cars, know about unique cars

म्यूनिख मोटर शो-2021 : इलेक्ट्रिक कारों से दमका यूरोप का सबसे बड़ा मोटर शो, जानिए अनोखी कारों के बारे में

Tue, 07 Sep 2021 07:40 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 07 Sep 2021 07:40 AM IST
सार

  • यूरोप के म्यूनिख शो-2021 का म्यूनिख में आयोजन किया जा रहा है। इस शो में आधुनिक तकनीक और फीचर्स के साथ सभी प्रमुख कंपनियां ने अपनी- अपनी कारें प्रस्तुत की हैं। जानिए इन अनोखी कारों के बारे में -

विज्ञापन
Munich Motor Show 2021: Europe biggest motor show lit up with electric cars, know about unique cars
म्यूनिख मोटर शो-2021 - फोटो : twitter

विस्तार

यूरोप के सबसे बड़े मोटर शो का म्यूनिख में आयोजन किया जा रहा है, जहां आधुनिक तकनीक और फीचर्स के साथ सभी प्रमुख कंपनियां अपने कारें प्रस्तुत कर रही हैं। इनमें से कुछ खास कारें, जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा और जिनकी तकनीक भविष्य में बाजार का कायापलट कर सकती है। जानिए इन अनोखी कारों के बारे में -

विज्ञापन


20 साल बाद ऐसी हो सकती हैं हैचबैक
बीएमडब्ल्यू ने आई-विजन सर्क्यूलर नामक कॉन्सेप्ट हैचबैक कार दिखाई, जिसे साल 2040 तक सड़कों पर नजर आने वाली कार कहा जा रहा है। इसकी विशेषताओं में इसे 100 प्रतिशत री-साइकिल की गई सामग्री से बनाना शामिल है।
विज्ञापन


710 बीएचपी पावर इलेक्टि्रक के साथ
ऑडी ने स्फीयर कॉन्सेप्ट कार प्रस्तुत की हैं, जिनमें ग्रैंडस्फीयर भी पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। 710 बीएचपी की यह कार एक बार चार्ज होने पर 740 किमी चलती है। इसका इंटीरियर री-साइकिल मैटेरियल का बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइब्रिड पेट्रोल कारें

कोरियाई कंपनी किया की स्पोर्टेज कार

90 बीएचपी इलेक्ट्रिक मोटर और 116 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन से युक्त है।

  • मर्सीडीज ने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पांच कारें प्रस्तुत कीं। इनमें मर्सीडीज ईक्यूई को 2022 से बाजार में उतारा जाएगा।
  • एक बार चार्ज होने पर 660 किमी की दूरी तय करने वाली इस कार की क्षमता है 288 बीएचपी

फैमिली कार नए अवतार में
रेनो की 100 प्रतिशत ई-कार मेगाने ई-टेक  इस फैमिली कार का इलेक्ट्रिक वर्जन नई जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है।

प्लास्टिक की बोतलों से बने छत और बोनट
फॉक्सवैगन की नई आईडी लाइफ का रूप बेहद आकर्षक है। 2025 से बनने वाली इस कार की छत व बोनट प्लास्टिक बोतल के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed