Auto News: ट्रैफिक पुलिस का दोपहिया वाहनों पर सख्त एक्शन, मुहिम के तहत जुर्माने में वसूले लाखों रुपये
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक खास मुहिम के तहत दो पहिया वाहनों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब दस हजार से अधिक वाहनों के प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर्स को नष्ट किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। नियमों का पालन न करने पर ट्रैफिक पुलिस चालान करती है। आपने कई बार पढ़ा या सुना होगा कि ट्रैफिक पुलिस ने किसी वाहन चालक का भारी-भरकम चालान कर दिया। या फिर किसी वाहन चालक ऐसा काम किया कि ट्रैफिक पुलिस इतना मोटा चालान काट दिया। ऐसे में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई ट्रैफिक विंग ने एक खास ऑपरेशन के जरिए दस हजार से अधिक प्रेशर हॉर्न्स को नष्ट कर दिया। साथ ही मोडिफाई किए गए साइलेंसर्स को भी तबाह कर दिया गया।
33.31 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना
मुंबई ट्रैफिक विंग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को दो पहिया वाहनों के खिलाफ एक खास मुहिम पेश की थी। इस खास मुहिम में दो पहिया वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न्स और साइलेंसर्स को नष्ट कर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा, इस मुहिम के तहत 11,636 दो पहिया वाहनों के 21 मई से लेकर 11 जून के बीच 8,268 प्रेशर हॉर्न्स और 2,005 मोडिफाइड साइलेंसर्स को कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि 10,273 प्रेशर हॉर्न्स और मोडिफाइड साइलेंसर्स को रोड रोलर के जरिए कुचलकर तबाह कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस खास मुहिम के दौरान 33.31 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर दो पहिया वाहन चालकों से वसूल किए गए।
आने वाले दिनों में इन पर होगा एक्शन
ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहनों से सभी जब्त किए गए सभी प्रेशर हॉर्न्स और मोडिफाइड साइलेंसर्स को पुलिस मुख्यालय लाया गया। इसके बाद शुक्रवार को सभी प्रेशर हॉर्न्स और मोडिफाइड साइलेंसर्स को नष्ट कर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा कि प्रेशर हॉर्न्स और मोडिफाइड साइलेंसर्स के खिलाफ आने वाले दिनों में भी ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा इस मुहिम में आने वाले दिनों में प्रेशर हॉर्न्स और मोडिफाइड साइलेंसर्स के उत्पादकों, वितरण करने वाले और डीलर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।