फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   motorcycle riding legal requirements tips

Auto Tips: दोपहिया वाहन चालकों को इन 5 नियमों की होनी चाहिए जानकारी, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

Sat, 06 Jul 2024 11:55 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 11:55 AM IST
सार

अगर आप दोपहिया वाहन के जरिए अक्सर अपने काम पर जाते हैं तो आपको इन 5 नियमों के बारे में पता होना चाहिए। इन नियमों को जानकर आपको काफी फायदा हो सकता है, आप बेवजह के नुकसान से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
motorcycle riding legal requirements tips
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों के जरिए लोग रोजाना सफर करते हैं। दोपहिया वाहन से सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाने वाले अक्सर कई ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी वजह से वह किसी कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। आगे जानिए दोपहिया वाहन से सुरक्षित सफर के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है। 

विज्ञापन

वैध दस्तावेज जरूरी

दोपहिया वाहन से सफर करते वक्त राइडर के पास वैध दस्तावेज होने जरूरी हैं। ऐसा न होने पर ड्राइवर पर जुर्माना लगाया जा सकता है। कई वैध दस्तावेजों में ड्राइवर लाइसेंस, आरसी यानी वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वाहन का वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट और गाड़ी का बीमा आदि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित रास्ता

कई रास्ते ऐसे होते हैं, जहां पर दोपहिया वाहनों का जाना बैन होता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचना चाहिए। ऐसे रास्तों पर जाने पर वाहन चालकों को जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। 

विज्ञापन

ऑफ्टरमार्केट मोडिफिकेशन

दोपहिया वाहन में काफी लोग ऑफ्टरमार्केट मोडिफिकेशन कराते हैं। देश के मोटर वाहन नियमों के मुताबिक, कई मोडिफिकेशन प्रतिबंधित हैं। ऐसे में किसी भी मोडिफिकेशन को कराने से पहले एक बार सही ढंग से मोटर नियमों की जानकारी हासिल कर लें। 

हेलमेट की गुणवत्ता

दोपहिया वाहन में चालक की सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य है। हालांकि, इसके बाद भी काफी चालक हेलमेट नहीं पहनते हैं। वहीं, जो राइडर हेलमेट पहनते हैं, वो कई बार मानकों के अनुरूप नहीं होते हैं। हेलमेट की गुणवत्ता काफी अहम है, ताकि राइडिंग के दौरान किसी भी हादसे में ड्राइवर को कम से कम नुकसान हो। ऐसे में अगर राइडर ने खराब या नकली गुणवत्ता वाला हेलमेट पहना है तो भी जुर्माना लगाया जा सकता है। 

शोर मचाने वाला एग्जॉस्ट

देश में मोटर नियमों के मुताबिक, दोपहिया वाहन में शोर मचाने वाला एग्जॉस्ट का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। कई दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों में मोडिफाई एग्जॉस्ट लगवाते हैं, ऐसे में यह अत्यधिक शोर मचाते हैं। ऐसे में इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed