{"_id":"676d67c4b74df53a91019977","slug":"most-popular-cars-launched-in-2024-new-dzire-new-swift-nexon-cng-new-amaze-mg-windsor-ev-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Popular Cars Of 2024: इस साल इन 5 कारों ने लूटी महफिल, पेट्रोल-सीएनजी माॅडल के साथ इलेक्ट्रिक का भी दिखा जलवा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Popular Cars Of 2024: इस साल इन 5 कारों ने लूटी महफिल, पेट्रोल-सीएनजी माॅडल के साथ इलेक्ट्रिक का भी दिखा जलवा
Thu, 26 Dec 2024 08:10 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:10 PM IST
सार
इस साल भारतीय कार मार्केट में कई प्रमुख लॉन्च हुए, जिन्होंने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया। जहां एक ओर मारुति ने अपनी डिजायर फेसलिफ्ट और नई स्विफ्ट से बाजार में धूम मचाई, वहीं होंडा अमेज का न्यू जेनरेशन मॉडल ने लोगों को हैरान किया।
विज्ञापन
2024 की सबसे पाॅपुलर नई कारें
- फोटो : Amarujala
विस्तार
2024 का साल कार बाजार के लिए बेहद खास साबित हुआ है। इस साल भारतीय कार मार्केट में कई प्रमुख लॉन्च हुए, जिन्होंने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया। जहां एक ओर मारुति ने अपनी डिजायर फेसलिफ्ट और नई स्विफ्ट से बाजार में धूम मचाई, वहीं होंडा अमेज का न्यू जेनरेशन मॉडल ने लोगों को हैरान किया। टाटा मोटर्स ने कर्व और नेक्सॉन सीएनजी जैसे मॉडल लॉन्च किए। तो वहीं, किआ और एमजी ने भी नए मॉडल्स के साथ बाजार में कदम रखा। इन नए मॉडल्स के लॉन्च ने भारतीय बाजार में एक नई रौनक ला दी है। आइए, जानते हैं इस साल की सबसे फेमस 5 कारों के बारे में...
विज्ञापन
2024 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
1. नई मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर सेडान डिजायर का चौथा जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। इस नए डिजायर में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह और भी आकर्षक और सुरक्षित बन गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6.79 लाख से ₹10.14 लाख तक है। इस नए मॉडल में आपको बेहतर डिज़ाइन, अपडेटेड फीचर्स और अधिक आरामदायक इंटीरियर्स मिलेंगे।

Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
2. टाटा नेक्सॉन सीएनजी
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में बढ़ती सीएनजी एसयूवी की डिमांड को देखते हुए नेक्सॉन आईसीएनजी लॉन्च किया। यह कार सस्ती होने के साथ-साथ ईंधन की खपत को भी कम करती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹9 लाख से ₹14.60 लाख तक है। यह एक बेहतरीन विकल्प है उन ग्राहकों के लिए जो कम कीमत में ईको-फ्रेंडली और किफायती कार ढूंढ रहे हैं।

Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars
3. ऑल न्यू होंडा अमेज
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया। इसके डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं और इसमें बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹8 लाख से ₹10.90 लाख तक है। यह एक बेहतरीन विकल्प है उन ग्राहकों के लिए जो किफायती कीमत में एक शानदार और स्पेशियस कार चाहते हैं।

Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
4. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक स्विफ्ट का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया। इस नई स्विफ्ट में आपको स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर इंटीरियर्स और अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6.49 लाख से ₹9.59 लाख तक है। यह कार छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़ाना की सवारी के लिए एक टॉप-नॉच कार ढूंढ रहे हैं।

MG Windsor EV
- फोटो : MG Motor
5. एमजी विंडसर ईवी
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक एसयूवी विंडसर ईवी लॉन्च की है। यह एक स्मार्ट और इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹13.50 लाख से ₹15.50 लाख तक है, और इसमें आपको बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम भी मिलता है। यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में हरित ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।