फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MoRTH constructs more than 21 km Of National Highway daily per day in first two months of FY 2024-25

National Highways: FY 2024-25 के पहले दो महीनों में हर दिन 21 किमी से ज्यादा नेशनल हाईवे का हुआ निर्माण

Thu, 20 Jun 2024 09:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 09:55 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) (MoRTH) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में औसतन प्रति दिन 21 किलोमीटर से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है।

विज्ञापन
MoRTH constructs more than 21 km Of National Highway daily per day in first two months of FY 2024-25
National Highway - फोटो : PTI

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) (MoRTH) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में औसतन प्रति दिन 21 किलोमीटर से ज्यादा नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) का निर्माण किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने 31 मई तक 57,925 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया। जो 2024-25 के पहले पांच महीनों के लिए अग्रिम राशि के तहत पूंजी परिव्यय का लगभग 42.55 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से 31 मई के बीच 61 दिनों की अवधि में, मंत्रालय ने 1,288 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया। जो पिछले साल की समान अवधि के 1,465 किलोमीटर से थोड़ा कम है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले दो महीनों में मंत्रालय ने 1,307 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया था।

परियोजना स्वीकृति के कारण, पिछले दो महीनों में सिर्फ चार किलोमीटर नेशनल हाईवे को स्वीकृति मिली है।

दस्तावेज में कहा गया है कि "आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण, पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 382 किलोमीटर की तुलना में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की स्वीकृति के साथ चार किलोमीटर की एक परियोजना को छोड़कर परियोजनाओं को स्वीकृत नहीं किया जा सका।"
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव मार्च में घोषित किए गए थे और अप्रैल और मई में हुए थे। नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे। 16 मार्च से 4 जून के बीच आदर्श आचार संहिता लागू थी। और इस अवधि में निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बिना कोई नई परियोजना स्वीकृत नहीं की जा सकती थी। हालांकि, स्वीकृत परियोजनाओं पर काम जारी रह सकता है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में, अक्तूबर तक, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की रफ्तार सिर्फ 21 किमी प्रति दिन थी। मार्च तक यह सुधारकर 34 किमी प्रतिदिन हो गई।

2023-24 में, मंत्रालय ने कुल 12,349 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में बहुत ज्यादा है।

आमतौर पर, वित्तीय वर्ष के पहले तीन माह (अप्रैल से जून) को राजमार्ग निर्माण की रफ्तार तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। जून के आखिर तक, मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है। और सितंबर-अक्तूबर तक सड़क निर्माण की रफ्तार प्रभावित होती है। ज्यादातर नवंबर और मार्च के बीच सड़क निर्माण फिर से रफ्तार पकड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed