फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   monsoon car care tips know the full details

Car Care Tips: मानसून में इस तरह रखें कार का ध्यान, नहीं तो खर्च करने पड़ सकते हैं हजारों रुपये

Sun, 30 Jun 2024 06:34 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

मानसून की बारिश से अपनी कार को सुरक्षित रखें। आगे खबर में जानिए किस तरह से कार का खास ध्यान रखना है, ताकि बारिश में भी गाड़ी को कोई नुकसान न हो। चलिए पढ़िए पूरी डिटेल, वरना हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
monsoon car care tips know the full details
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के अधिकतर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून के दौरान अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कार चालकों को वाहन का खास ध्यान रखना पड़ेगा। लाखों रुपये की कार का अगर सही से ध्यान नहीं रखा तो हजारों रुपये की चपत लग सकती है। मानसून के दौरान काफी लोग कार का ख्याल नहीं रखते हैं, फिर इसका नतीजा यह होता है कि उन्हें गाड़ी के उपकरणों पर मोटा खर्चा करना पड़ता है। आगे जानिए बारिश के मौसम में किन टिप्स को फॉलो करना है। 

विज्ञापन

विंडशील्ड वाइपर्स का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में कार चलाने के लिए विजिबिलिटी का अच्छा होना जरूरी है। ऐसे में कार के वाइपर्स का सही से काम करना बेहद जरूरी है। अगर कार के वाइपर्स खराब ढंग से काम कर रहे हैं तो सड़क पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में बारिश के दौरान वाइपर्स के ब्लेड में किसी भी दिक्कत को दूर करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरों पर दें खास ध्यान

मानसून में बारिश से सड़के गीली हो जाती है। ऐसे में अक्सर गीली सड़क पर कार अपना नियंत्रण खो देती है और फिसलने लगती है। ऐसी स्थिति में कार के टायरों का सही होना जरूरी है। कार से निकलने से पहले कार के टायरों की जांच करें और किसी लीकेज या फिर एयर प्रेशर कम होने पर तुरंत उसे ठीक करवाएं। 

विज्ञापन

एसी की जांच करवाएं

कई लोगों को लगता है कि मानसून में कार के एसी का ज्यादा काम नहीं है। मगर यह गलत है। दरअसल, मानसून के दौरान भी कार के एसी का सही से काम करना जरूरी है। कार के एसी को साफ रखें। साथ ही फिल्टर्स की नियमित तौर पर सफाई करें। एसी की सही ढंग से सफाई करने से एसी की क्षमता बढ़ जाती है और बारिश के दौरान एसी पूरी क्षमता के साथ उमरभरी गर्मी से राहत देता है। अगर जरूरतो हो तो कार एसी की सर्विस करवाएं।

एयर फ्रैशनर

मानसून की बारिश में अक्सर कार में उमरभरा माहौल बन जाता है। ऐसे में कार में रखी गैर-जरूरी चीजों को बाहर निकाल दें। साथ ही कार केबिन में साफ हवा के लिए एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल करें। बाजार में आसानी से एयर फ्रैशनर मिल जाते है, इससे कार से आने वाली दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed