{"_id":"693fe56f936079a48602225e","slug":"mg-motor-india-launches-2026-hector-facelift-model-know-price-features-specifications-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2026 MG Hector Facelift: एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है इसमें नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2026 MG Hector Facelift: एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है इसमें नया
Mon, 15 Dec 2025 04:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 04:09 PM IST
सार
एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें मिड-साइज एसयूवी मार्केट में नई अपील के लिए कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन
2026 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में 2026 Hector Facelift (2026 हेक्टर फेसलिफ्ट) मॉडल लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है, जो सीमित यूनिट्स के लिए लागू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर कितनी कारों तक सीमित रहेगा। एमजी हेक्टर को पहली बार भारत में 2019 में पेश किया गया था और तब से इसे कई बार अपडेट किया जा चुका है। अपने सेगमेंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ और वर्टिकल टचस्क्रीन देने वाली इस एसयूवी को अब नए मॉडल ईयर के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलावों और फीचर अपडेट्स के साथ उतारा गया है।
यह भी पढ़ें - December Car Deals: दिसंबर में कार खरीदना सही है या नहीं? समझें क्या है इसके गणित और मनोविज्ञान की असली कहानी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - December Car Deals: दिसंबर में कार खरीदना सही है या नहीं? समझें क्या है इसके गणित और मनोविज्ञान की असली कहानी
विज्ञापन
2026 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor
2026 MG Hector Facelift: तीसरा फेसलिफ्ट, लेकिन बदलाव सीमित
2026 हेक्टर, इस एसयूवी का तीसरा फेसलिफ्ट है। सबसे बड़ा और व्यापक अपडेट 2023 में देखने को मिला था, जब एमजी ने इसके एक्सटीरियर डिजाइन और फीचर लिस्ट में बड़े बदलाव किए थे। उसके मुकाबले 2026 का अपडेट ज्यादा हल्का है। और इसका फोकस मुख्य रूप से कॉस्मेटिक बदलावों पर है, ताकि लगातार अपडेट हो रहे इस सेगमेंट में हेक्टर की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति बनी रहे।
यह भी पढ़ें - Fog Driving Tips: घने कोहरे में कई वाहन टकराए, हाईवे पर चला रहे हैं गाड़ी, तो इन जरूर टिप्स की ना करें अनदेखी

2026 MG Hector Facelift के एक्सटीरियर में क्या बदला
बाहरी डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव सामने की ओर देखने को मिलता है। नई हेक्टर में अब Aura Hex (ऑरा हेक्स) फ्रंट ग्रिल दी गई है। जो पुराने मॉडल के शेप को बरकरार रखते हुए वर्टिकल हेक्सागोनल पैटर्न के साथ आती है। यह पहले इस्तेमाल होने वाले डायमंड मेश डिजाइन की जगह लेती है। इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया रूप दिया गया है, जिसमें एयर डैम के आसपास क्रोम एलिमेंट्स में बदलाव किया गया है।
साइड प्रोफाइल में एसयूवी की पहचान वही बनी हुई है। लेकिन इसमें नए डिजाइन के 18-इंच अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। साइज के मामले में ये पहले जैसे ही हैं, लेकिन डिजाइन में अब ज्यादा ताजगी नजर आती है। पीछे की तरफ हेक्टर को नया LED टेल-लैंप क्लस्टर और री-डिजाइन्ड रियर बंपर मिला है। इसके साथ ही एमजी ने इस फेसलिफ्ट के साथ एक नया ब्लू कलर ऑप्शन भी पेश किया है।
यह भी पढ़ें - Yamaha: भारत में यामाहा ने वाईजेडएफ आर-2 नाम कराया दर्ज, नई सुपरसपोर्ट की तैयारी के संकेत

2026 MG Hector Facelift का केबिन कैसा है
केबिन के अंदर हेक्टर फेसलिफ्ट में मौजूदा लेआउट को ही बरकरार रखा गया है। इसमें पहले की तरह 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशबोर्ड के बीच में 14-इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस अपडेट में एमजी ने सीटों की अपहोल्स्ट्री, इंटीरियर कलर थीम्स और इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव किए हैं। ताकि केबिन को थोड़ा और मॉडर्न बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Sedan Car Sales: नवंबर 2025 में मिड-साइज सेडान की बिक्री में इन गाड़ियों का रहा दबदबा, जानें डिटेल्स

2026 MG Hector Facelift के इंजन और गियरबॉक्स
मैकेनिकल तौर पर 2026 एमजी हेक्टर पहले जैसी ही बनी हुई है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 141 हॉर्सपावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी दिया जाता है। जो 167 हॉर्सपावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन यह केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें - Motorcycle Sales: नवंबर 2025 में मोटरसाइकिल की बिक्री में मजबूती, जानें किस कंपनी ने बेचे कितने वाहन
यह भी पढ़ें - UV Sales: नवंबर 2025 में मारुति सुजुकी बनी UV सेगमेंट की नंबर-1 कंपनी, महिंद्रा मामूली अंतर से दूसरी

2026 MG Hector Facelift की कीमत और वेरिएंट डिटेल्स
नई एमजी हेक्टर को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। 5-सीटर हेक्टर फेसलिफ्ट की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल इंजन के साथ आने वाले बेस Style वेरिएंट के लिए है। इसी इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स वाले टॉप-स्पेक Savvy Pro वेरिएंट की कीमत 18.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
7-सीटर हेक्टर प्लस को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका Sharp Pro मैनुअल वेरिएंट 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। जबकि CVT गियरबॉक्स के साथ आने वाला टॉप-स्पेक Savvy Pro वेरिएंट 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है। फिलहाल एमजी मोटर इंडिया ने डीजल वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें - Mexico Tariff: मैक्सिको के टैरिफ में भारी बढ़ोतरी के फैसले से भारतीय ऑटो उद्योग में चिंता, क्या होगी आगे की रणनीति