{"_id":"6a9b9f052df4cc87220b67de","slug":"mercedes-benz-opens-first-studio-in-gurugram-unveils-amg-gt-xx-concept-and-launches-amg-f1-e-bikes-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला 'स्टूडियो': यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला 'स्टूडियो': यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है?
Sat, 05 Sep 2026 10:18 AM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:18 AM IST
सार
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुग्राम में देश का पहला मर्सिडीज-बेंज स्टूडियो शुरू कर दिया है। यह कंपनी की वैश्विक स्टूडियो पहल का हिस्सा है, जिसे चार महाद्वीपों के 14 बाजारों में विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Shubman Gill with Mercedes-AMG GT XX
- फोटो : Mercedes-Benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ वन होराइजन सेंटर में भारत के पहले Mercedes-Benz Studio (मर्सिडीज-बेंज स्टूडियो) का उद्घाटन किया है। यह अनूठी पहल मर्सिडीज-बेंज के उस वैश्विक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसे चार महाद्वीपों के 14 प्रमुख वैश्विक बाजारों में लागू किया जा रहा है।
पारंपरिक डीलरशिप से अलग, यह स्टुडियो एक 'ओपन वॉक-इन स्पेस' है। जहां सिर्फ कारों का प्रदर्शन ही नहीं होगा, बल्कि डिजाइन, लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़े अनुभव भी ग्राहकों को एक ही जगह उपलब्ध कराए जाएंगे।:
विज्ञापन
पारंपरिक डीलरशिप से अलग, यह स्टुडियो एक 'ओपन वॉक-इन स्पेस' है। जहां सिर्फ कारों का प्रदर्शन ही नहीं होगा, बल्कि डिजाइन, लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़े अनुभव भी ग्राहकों को एक ही जगह उपलब्ध कराए जाएंगे।:
विज्ञापन
- एक्सक्लूसिव सुविधाएं: इस स्टुडियो में एक डिजाइन एंड मटीरियल लाइब्रेरी, मर्सिडीज-बेंज कलेक्शन मर्चेंडाइज, 'Mercedes-AMG PETRONAS X adidas' के प्रोडक्ट्स और ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव बुक करने की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- लैवोन कैफे: केबिन के भीतर एक खास कैफे खोला गया है, जिसका मेन्यू इस लोकेशन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें मर्सिडीज-बेंज की डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित 16 सिग्नेचर डिशेज (पेटी गेटॉक्स, विएनोइसेरी और बेक्ड आइटम्स) परोसी जा रही हैं।
- ग्लोबल नेटवर्क: कोपेनहेगन, लॉस एंजिल्स, टोक्यो, सिंगापुर, वारसॉ, म्यूनिख और बुखारेस्ट के बाद अब गुरुग्राम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। कंपनी की योजना भारत के अन्य मेट्रो शहरों में भी इस फॉर्मेट का विस्तार करने की है।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में डेब्यू करने वाली 'CONCEPT AMG GT XX' इलेक्ट्रिक कार की क्या विशेषताएं हैं?
गुरुग्राम स्टुडियो के उद्घाटन के मौके पर मर्सिडीज ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार CONCEPT AMG GT XX को पहली बार भारत में प्रदर्शित किया। यह कार कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस 'AMG.EA' आर्किटेक्चर और AMG परफॉर्मेंस 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पर आधारित है:- दमदार परफॉर्मेंस: इस कार में 3 एक्सियल-फ्लक्स मोटर्स (एक फ्रंट और दो रियर) दी गई हैं, जो मिलकर 1,000kW (1,360hp) से अधिक की पावर जनरेट करती हैं। इसकी टॉप स्पीड 360 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है।
- सुपरफास्ट चार्जिंग: 800V-प्लस इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर काम करने वाली यह कार 850kW तक की औसतन DC चार्जिंग पावर स्वीकार कर सकती है। महज 5 मिनट की चार्जिंग में यह कार 400 किलोमीटर (WLTP) तक की रेंज हासिल कर लेती है।
- एडवांस्ड फीचर्स: कार का ड्रैग कोएफिशिएंट 0.198 है। इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक व्हील्स, MBUX फ्लूइड लाइट पेंट और 700 से अधिक प्रोग्रामेबल एलईडी वाली रियर लाइट दी गई है। केबिन में बायो-बेस्ड रीसाइकल्ड मटीरियल (LABFIBER बायोटेक लेदर व सिल्क) का इस्तेमाल हुआ है।
मर्सिडीज-एएमजी (AMG) की नई F1 ई-बाइक्स सीरीज किस कीमत पर लॉन्च हुई है?
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने ई-बाइक निर्माता कंपनी EMotorad (ई-मोटोराड) के साथ साझेदारी में अपनी प्रीमियम 'Mercedes-AMG PETRONAS F1 Team' ई-बाइक रेंज भी भारत में पेश कर दी है। इस सीरीज को तीन वेरिएंट्स- सिटी (City), ट्रैक (Track) और रैली (Rallye) में उतारा गया है:- वेरिएंट्स और कीमतें (जीएसटी सहित):
- City Edition: 4.20 लाख रुपये
- Track Edition: 5.70 लाख रुपये
- Rallye Edition: 7.60 लाख रुपये
- पावर और रेंज: तीनों मॉडल्स में 250W की रियर-हब मोटर दी गई है जो कम्फर्ट, स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स प्लस मोड के साथ आती है। इसकी टॉप असिस्टेंस स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है। और अतिरिक्त बैटरी के साथ यह 100 किमी तक की रेंज देती है। इनमें 5.5-इंच का कलर डिस्प्ले, एल्युमीनियम फ्रेम और हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
- डिलीवरी टाइमलाइन: इन ई-बाइक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के मध्य से मिलनी शुरू हो जाएगी।