{"_id":"67065a5d172cfbe505076aa2","slug":"mercedes-benz-e-class-lwb-2024-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz E-Class LWB: न्यू जेनरेशन मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz E-Class LWB: न्यू जेनरेशन मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 09 Oct 2024 03:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:56 PM IST
सार
Mercedes-Benz E-Class LWB (मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी) के न्यू जेनरेशन मॉडल को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
Mercedes-Benz E-Class LWB 2024
- फोटो : Mercedes-Benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mercedes-Benz E-Class LWB (मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी) के न्यू जेनरेशन मॉडल को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत E200 के लिए 78.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) से शुरू होती है। ई-क्लास भारत में जर्मन लग्जरी कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली पेशकश है। नई पीढ़ी का मॉडल आराम और विलासिता के मामले में और भी बेहतर है, जिससे यह फ्लैगशिप एस-क्लास के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच गया है। यह भारतीय बाजार के लिए लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन में आने वाला ई-क्लास का सेकंड जेनरेशन है और इसे महाराष्ट्र में वाहन निर्माता की चाकन प्लांट में स्थानीय रूप से असेंबल किया गया है।
विज्ञापन
दो और मॉडल भी लॉन्च
मर्सिडीज-बेंज ने E220d भी लाॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 81.5 लाख रुपये है। और इसकी डिलीवरी दिवाली तक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज ने लाइनअप में E 450 भी लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 92.5 लाख रुपये है और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू होगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं। यानी भविष्य में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
साइज में बदलाव
अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में नई ई-क्लास एलडब्ल्यूबी की लंबाई 17 मिमी बढ़कर 5092 मिमी हो गई है, जबकि ऊंचाई 2 मिमी घटकर 1493 मिमी हो गई है। व्हीलबेस 15 मिमी बढ़कर 3094 मिमी हो गया है।

Santosh Iyer, MD and CEO & Lance Bennett, Vice President-Sales and Marketing, Mercedes-Benz India
- फोटो : Mercedes-Benz
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास LWB में 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन हैं। जिन्हें 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है। E 200 में 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 194 bhp और 320 Nm के लिए ट्यून किया गया है। E 220d में 197 bhp और 400 Nm वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन है। दोनों इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे, जो रियर व्हील्स को पावर भेजेगा। मर्सिडीज ने नई E-क्लास में छह-सिलेंडर इंजन विकल्प को हटा दिया है।

कैसा है लुक और डिजाइन
नई पीढ़ी की ई-क्लास LWB में एक नया इवोल्यूशनरी डिजाइन अपडेट किया गया है। इसके बोल्ड फ्रंट प्रोफाइल में मिनी ट्राई-पॉइंटेड स्टार इंसर्ट के साथ बड़ी ग्रिल है। ग्रिल में क्रोम सराउंड है, जबकि एलईडी हेडलैम्प को री-डिजाइन किया गया है और नए सिग्नेचर एलईडी डीआरएल हैं, जो फ्रंट को शार्प लुक देते हैं। प्रोफाइल में नई ई-क्लास LWB का एक्सटेंडेड व्हीलबेस नजर आता है। इसमें नए 18-इंच के अलॉय व्हील हैं, साथ ही नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल भी हैं।
पीछे की ओर तीन-नुकीले स्टार पैटर्न के साथ नई रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स हैं। प्रीमियम लुक के लिए बम्पर को क्रोम एक्सेंट के साथ दोनों तरफ से अपडेट किया गया है। लॉन्ग-व्हीलबेस सेडान में पांच कलर ऑप्शंस मिलते हैं: ओब्सीडियन ब्लैक, हाई टेक सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे, पोलर व्हाइट और नॉटिक ब्लू।

इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, इसके केबिन में नए सुपरस्क्रीन को शामिल करने सहित कई बड़े बदलाव किए गए हैं। डैशबोर्ड अब मुख्य रूप से तीन बड़ी स्क्रीन से बना है जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सामने वाले यात्री के लिए 12.3 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। केबिन में प्रीमियम और सॉफ्ट-टच मटेरियल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। और साथ ही लेदर अपहोल्स्ट्री का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। केबिन में डिजिटल वेंट कंट्रोल सिस्टम भी है, जो यात्रियों को मैन्युअल कंट्रोल के बजाय टचस्क्रीन का इस्तेमाल करके एयरफ्लो और दिशा को एडजस्ट करने में सक्षम बनाता है।
इंटीरियर की बात करें तो, इसके केबिन में नए सुपरस्क्रीन को शामिल करने सहित कई बड़े बदलाव किए गए हैं। डैशबोर्ड अब मुख्य रूप से तीन बड़ी स्क्रीन से बना है जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सामने वाले यात्री के लिए 12.3 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। केबिन में प्रीमियम और सॉफ्ट-टच मटेरियल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। और साथ ही लेदर अपहोल्स्ट्री का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। केबिन में डिजिटल वेंट कंट्रोल सिस्टम भी है, जो यात्रियों को मैन्युअल कंट्रोल के बजाय टचस्क्रीन का इस्तेमाल करके एयरफ्लो और दिशा को एडजस्ट करने में सक्षम बनाता है।
Santosh Iyer, MD and CEO & Lance Bennett, Vice President-Sales and Marketing, Mercedes-Benz India
- फोटो : Mercedes-Benz
E-Class LWB में रियर सीट कम्फर्ट को प्राथमिकता दी गई है। क्योंकि सीट इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल है और 40 मिमी तक ऊपर भी उठ सकती है। बैकरेस्ट को 36 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है। जबकि सन ब्लाइंड्स और सॉफ्ट हेडरेस्ट को इलेक्ट्रिकली ऑपरेट होते हैं।
अन्य फीचर्स में 64-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, मेमोरी फंक्शन के साथ आने वाली पावर्ड फ्रंट सीटें, 730W 17-स्पीकर बर्मेस्टर 4D साउंड सिस्टम और एक पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
2024 ई-क्लास में स्टैंडर्ड तौर पर कई एयरबैग दिए गए हैं। जिसमें एक सेंटर एयरबैग भी शामिल है। जो साइड से टक्कर की स्थिति में सामने के यात्रियों के बीच उनकी सुरक्षा के लिए खुलता है। अन्य फीचर्स में ABS के साथ EBD, ESC, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और बहुत कुछ शामिल हैं। नई ई-क्लास में लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल सहित एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिए गए हैं।

किनसे है मुकाबला
नई ई-क्लास LWB का मुकाबला न्यू जनरेशन BMW 5 सीरीज LWB से होगा। जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह सेगमेंट में ऑडी A6 को भी टक्कर देगी।