{"_id":"6ad244b8b52fc38715060e09","slug":"mcmurtry-reminds-tesla-who-did-it-first-after-roadster-s-upside-down-viral-stunt-check-details-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेस्ला रोडस्टर के वायरल स्टंट पर मैकमर्ट्री ने क्या तंज किया?: याद दिलाया कि उसने पहले ही किया था यह कारनामा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
टेस्ला रोडस्टर के वायरल स्टंट पर मैकमर्ट्री ने क्या तंज किया?: याद दिलाया कि उसने पहले ही किया था यह कारनामा
Fri, 16 Oct 2026 09:07 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:07 PM IST
सार
टेस्ला की नई रोडस्टर कार के एक अनोखे स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद ब्रिटिश कंपनी मैकमर्ट्री ने अपने पुराने कारनामे की याद दिलाई है। जानें कंपनी ने क्या तंज किया।
विज्ञापन
Tesla and McMurtry stunt Comparison
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टेस्ला (Tesla) ने अपनी नई रोडस्टर (Roadster) कार को पेश किया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ। टेस्ला रोडस्टर के वीडियो में कार को एक रैंप पर उल्टा चलते और हवा में करतब दिखाते हुए दिखाया गया। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद ब्रिटिश इलेक्ट्रिक हाइपरकार निर्माता कंपनी मैकमर्ट्री (McMurtry) ने टेस्ला को याद दिलाया है कि दुनिया में सबसे पहले गाड़ी को उल्टा चलाने का कारनामा उसने करके दिखाया था।
विज्ञापन
- मजेदार तंज: मैकमर्ट्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर अपनी 'स्पियरलिंग' (Speirling) कार का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह उल्टी लटकी नजर आ रही है। इसके साथ कंपनी ने टेस्ला के लिए एक चुटीला संदेश लिखा- "वेलकम टू द क्लब" (क्लब में आपका स्वागत है)।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
Trending Videos
टेस्ला रोडस्टर
- फोटो : @Tesla
Tesla के Roadster स्टंट और McMurtry के कारनामे में क्या अंतर है?
दोनों ही कंपनियों ने गाड़ियों को उल्टा चलाने का कारनामा कर दिखाया है। लेकिन दोनों की तकनीक और तरीका बिल्कुल अलग था:- टेस्ला का तरीका: टेस्ला ने 15 अक्तूबर को टेक्सस स्थित स्पेसएक्स (SpaceX) के टेस्ट साइट पर रोडस्टर का स्टंट दिखाया था। इसमें कार ने एक मुड़े हुए रैंप पर चढ़कर सक्शन सिस्टम की मदद से उल्टा सफर किया। और फिर स्पेसएक्स रॉकेट से ली गई 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' तकनीक की मदद से हवा में फ्लिप करते हुए लैंड किया।
- मैकमर्ट्री का तरीका: वहीं, अप्रैल 2025 में मैकमर्ट्री ने अपने ग्लॉस्टरशायर मुख्यालय में स्पियरलिंग हाइपरकार को एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए रोटेटिंग रिग पर उल्टा चलाया था। इसमें किसी थ्रस्टर का इस्तेमाल नहीं किया गया था। बल्कि कार अपने 'डाउनफोर्स-ऑन-डिमांड' फैन सिस्टम द्वारा बनाए गए वैक्यूम के दम पर पूरी तरह उल्टी लटकी रही थी।
Roadster event livestream https://t.co/G0jU4mWfid
— Tesla (@Tesla) October 15, 2026
McMurtry Speirling की खासियत और रिकॉर्ड्स क्या हैं?
मैकमर्ट्री का यह फैन सिस्टम किसी चमत्कार से कम नहीं है:
- 2,000 किलो का डाउनफोर्स: इस कार का फैन सिस्टम गाड़ी के खड़े होने की स्थिति में भी 2,000 किलोग्राम तक का डाउनफोर्स पैदा कर सकता है। यही वजह है कि बिना किसी मैकेनिकल सपोर्ट के यह कार उल्टी प्लेटफॉर्म पर भी मजबूती से चिपकी रही।
- शानदार रिकॉर्ड: मैकमर्ट्री की स्पियरलिंग केवल उल्टे चलने के लिए ही नहीं जानी जाती। बल्कि यह गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड हिलक्लाइम्ब, टॉप गियर टेस्ट ट्रैक और लगूना सेका कॉर्कस्क्रू हिलक्लाइम्ब पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।