फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Matter aera geared electric bike launch delhi price specs

Matter Aera: दिल्ली में लॉन्च हुई देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज 172 किलोमीटर

Fri, 04 Jul 2025 12:45 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

Matter Aera Delhi Launch: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera अब दिल्ली में भी लॉन्च हो गई है। कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग ले रही है।

विज्ञापन
Matter aera geared electric bike launch delhi price specs
Matter Aera - फोटो : Matter

विस्तार

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Matter ने अपनी इनोवेटिव गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक Aera को अब दिल्ली में भी लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये से कम रखी गई है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जैसे प्रदूषण-ग्रस्त और ट्रैफिक-भरे शहर में यह लॉन्चिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। Aera को परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन


‘HyperShift’ ट्रांसमिशन से लैस
Matter Aera की सबसे खास बात इसका इन-हाउस डिवेलप्ड 4-स्पीड ‘HyperShift’ मैन्युअल गियरबॉक्स है। इसके साथ तीन राइड मोड्स मिलते हैं, जिससे कुल 12 गियर-मोड कॉम्बिनेशन मिलते हैं। जहां ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ऑटोमैटिक होते हैं, वहीं Matter का मानना है कि मैन्युअल कंट्रोल से राइडिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


172 किमी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
इस बाइक में कंपनी का खुद का विकसित किया हुआ लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाया गया है, जो भारतीय मौसम और सड़कों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें 5 kWh की बैटरी दी गई है, जो IDC सर्टिफिकेशन के अनुसार 172 किमी की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है।

फुल डिजिटल टचस्क्रीन से लैस
बाइक में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नेविगेशन, राइड स्टैट्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, MatterVerse मोबाइल ऐप से रिमोट लॉक/अनलॉक, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और राइड एनालिटिक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।


सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से Aera में डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS दिया गया है। साथ ही, डुअल सस्पेंशन सिस्टम राइडिंग को स्मूद बनाता है। इसमें स्मार्ट पार्क असिस्ट और की-लेस स्टार्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed