{"_id":"620cefcb435e1f390952def0","slug":"maruti-wagon-r-facelift-spied-2022-maruti-wagonr-facelift-spotted-during-commercial-tvc-shoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti WagonR Facelift: एड शूट के दौरान दिखी नई मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट, जानें क्या होगा नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti WagonR Facelift: एड शूट के दौरान दिखी नई मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट, जानें क्या होगा नया
Wed, 16 Feb 2022 06:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:14 PM IST
सार
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय हैचबैक WagonR (वैगनआर) के फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
Maruti WagonR Facelift TVC Shoot Grab
- फोटो : Instagram/@Mantram S Shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय हैचबैक WagonR (वैगनआर) के फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल लॉन्च कर सकती है। एक नए WagonR मॉडल को हाल ही में एक कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। इससे लगता है कि कंपनी नई वैगनआर मॉडल जो जल्द लॉन्च कर सकती है। इस समय Maruti WagonR की तीसरी पीढ़ी की बिक्री हो रही है, जिसे जनवरी, 2019 में लॉन्च किया गया था।
Maruti WagonR इस समय दो इंजनों और दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 14 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इस समय भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.18 लाख रुपये और 6.58 लाख रुपये के बीच है।
लुक और डिजाइन
कमर्शियल शूट के दौरान शूट किया जा रहा मॉडल एक काले रंग की छत को छोड़कर एक्सटीरियर लुक में बहुत ज्यादा बदलावों का संकेत नहीं देता है। हालांकि इससे इतना जरूर पता चलता है कि यह एक नए डुअल-टोन एक्सटीरियर और नए अलॉय व्हील्स के साथ आ सकती है।
विज्ञापन
इंटीरियर और फीचर्स
उम्मीद की जा रही है कि मारुति आनेवाली 2022 बलेनो हैचबैक के जैसे इंटीरियर में कई बदलावों को शामिल करेगी। इसलिए वैगनआर फेसलिफ्ट मॉडल में नई बलेनो के अंदर देखी गई नई 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। इसके अलावा लॉन्च होने पर इसमें अपहोल्स्ट्री सहित इंटीरियर फीचर्स में अन्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Maruti WagonR Facelift TVC Shoot
- फोटो : For Reference Only
नए फीचर्स
2022 Maruti Baleno इस महीने के आखिर में लॉन्च के लिए तैयार है, और यह कई बदलाव के साथ आएगी। जिसकी जल्द ही अन्य मारुति कारों में इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। HUD (हेड अप डिस्प्ले) स्क्रीन जैसे कुछ फीचर्स इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दी जा सकती है। जिससे छोटी कार सेगमेंट में वैगनआर के आकर्षण को बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है।
इंजन ऑप्शन और पावर
मारुति तीसरी पीढ़ी की वैगनआर को 14 वैरिएंट में बेचती है। ये 1.0-लीटर K10B पेट्रोल इंजन या 1.2-लीटर K12M पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाते हैं। इसके साथ पहले वाला इंजन ऑप्शन CNG वर्जन के साथ उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 67 bhp का पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। जबकि 1.2-लीटर इंजन 82 bhp का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
गियरबॉक्स
नई वैगनआर फेसलिफ्ट के इंजन ऑप्शन पहले की तरह रहने की संभावना है। मारुति वैगनआर के फेसलिफ्ट वर्जन में भी रेगुलर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाने की उम्मीद है। मारुति नई वैगनआर को ज्यादा ईंधन कुशल बनाने के लिए कुछ बदलाव भी कर सकती है।