फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki sales up 36.3%, Tata Motors sales up 54%

मारुति सुजुकी की बिक्री 36.3% तो टाटा मोटर्स की बिक्री 54% बढ़ी

Mon, 02 Jul 2018 12:41 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki sales up 36.3%, Tata Motors sales up 54%
TATA Motors, Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की इस वर्ष जून महीने की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की बिक्री के मुकाबले 36.3 फीसदी इजाफे के साथ 1,44,981 कारों तक हो गई। यह बात कंपनी ने रविवार को कही। कंपनी की पिछले वर्ष जून में यह बिक्री 1,06,394 कारों की रही थी। 
विज्ञापन


एमएसआई ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले वर्ष के जून में हुई 93,263 कारों की बिक्री से 45.5 फीसदी बढ़कर इस वर्ष समान अवधि में 1,35,662 कारों तक जा पहुंची। कंपनी की आल्टो, वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री में 15.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई। जिसके बाद पिछले वर्ष के जून में हुई 25,524 छोटी कारों की बिक्री बढ़कर इस वर्ष जून में 29,381 कारों की रही है।   
विज्ञापन


जून में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 54 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने रविवार को जून महीने में अपनी घरेलू बिक्री में 54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की जून में बिक्री 56,773 कारों तक जा पहुंची है।  टाटा मोटर्स ने बीएसई नियामक में कहा कि पिछले वर्ष के समान अवधि में घरेलू बाजार में 36,836 कारों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2019 के अप्रैल जून तिमाही में कंपनी ने अपनी घरेलू बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 100,141 कारों की बिक्री के मुकाबले 64 फीसदी की वृद्धि के साथ 164,579 कारों की बिक्री दर्ज की है। जो कि घरेलू बाजार में लगातार व्यवसायिक व यात्री वाहनों की माह दर माह बिक्री की मद्द से हुआ है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed