फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   maruti suzuki sales figures may 2022 maruti suzuki sales report may 2022 maruti suzuki monthly sales data

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने मई में बेचीं 1,61,413 कारें, सप्लाई चेन का उत्पादन पर पड़ा असर

Wed, 01 Jun 2022 07:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने मई 2022 में कुल 1,61,413 कारें बेचीं। वाहन निर्माता ने घरेलू बाजार में 1,28,000 कारों की बिक्री का दावा किया।

विज्ञापन
maruti suzuki sales figures may 2022 maruti suzuki sales report may 2022 maruti suzuki monthly sales data
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने मई 2022 में कुल 1,61,413 कारें बेचीं। वाहन निर्माता ने घरेलू बाजार में 1,28,000 कारों की बिक्री का दावा किया। जबकि विदेशी बाजारों में निर्यात की गई 27,191 यूनिट्स के साथ किसी एक महीने में निर्याता की गई सबसे ज्यादा कारें थी। मारुति सुजुकी की पिछले महीने की बिक्री एक साल पहले इसी महीने की तुलना में शानदार बढ़ोतरी है, जब इसने 46,555 यूनिट्स बेचीं थी। ऑटो निर्माता ने यह भी कहा कि उसने इस साल अप्रैल और मई में 3,12,074 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसने 2,06,246 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

maruti suzuki sales figures may 2022 maruti suzuki sales report may 2022 maruti suzuki monthly sales data
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
ओईएम को बिक्री भी बढ़ी
वाहन निर्माता ने अन्य ओईएम को भी बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। मई 2022 में, मारुति ने टोयोटा को 6,222 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 1,522 यूनिट्स थी। सुजुकी-टोयोटा ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत मारुति सुजुकी की टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ मॉडल शेयरिंग पार्टनरशिप है। टोयोटा भारत में अर्बन क्रूजर और ग्लैंजा बेचती है, जिन्हें मारुति सुजुकी से हासिल किया जाता है, जो दरअसल क्रमश: विटारा ब्रेजा और बलेनो का रीबैज मॉडल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

maruti suzuki sales figures may 2022 maruti suzuki sales report may 2022 maruti suzuki monthly sales data
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
सप्लाई चेन संकट का बिक्री पर असर
जैसा कि बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है, मई 2022 में एक साल पहले इसी महीने की तुलना में बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। और इस साल अप्रैल-मई की अवधि में एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में, ऑटोमेकर का दावा है कि सप्लाई चेन संकट के कारण इसकी घरेलू बिक्री प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन

maruti suzuki sales figures may 2022 maruti suzuki sales report may 2022 maruti suzuki monthly sales data
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
जैसा कि कंपनी ने संकेत दिया, माइक्रोचिप्स में सप्लाई चेन के संकट ने मारुति सुजुकी के वाहन उत्पादन के लिए परेशानी पैदा कर दी। हालांकि, इससे निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ा। इसने यह भी कहा कि एक साल पहले इसी महीने के साथ इस साल मई में हुई बिक्री की तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि मई 2021 को कोविड से संबंधित व्यवधानों से बिक्री प्रभावित हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed