{"_id":"67053b5a955b945da909525f","slug":"maruti-suzuki-grand-vitara-dominion-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Grand Vitara: त्योहारी सीजन के लिए लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Grand Vitara: त्योहारी सीजन के लिए लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन, जानें डिटेल्स
Tue, 08 Oct 2024 07:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition (मारुति सुज़ुकी ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जो त्योहारी सीजन के लिए इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में स्पेशल अपग्रेड लेकर आता है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Suzuki Grand Vitara Dominion Edition (मारुति सुज़ुकी ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जो त्योहारी सीजन के लिए इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में स्पेशल अपग्रेड लेकर आता है। नई ग्रैंड विटारा डोमिनियन लिमिटेड एडिशन अल्फा, जेटा और डेल्टा वेरिएंट में उपलब्ध है। और इसे पेट्रोल और सीएनजी ईंधन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है।
नया डोमिनियन एडिशन कॉम्पैक्ट एसयूवी में नए एक्सेसरी पैकेज लाता है। जिसकी कीमत डेल्टा वेरिएंट के लिए 48,499 रुपये से शुरू होती है, जो टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट के लिए 52,699 रुपये तक जाती है।

डोमिनियन एडिशन में क्या है खास
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन में कई तरह की एक्सेसरीज दी गई हैं। जिसमें साइड स्टेप्स, रियर स्किड प्लेट्स, बॉडी-साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्रीमियम कार कवर, ORVMs पर ब्लैक ट्रिम और हेडलैंप सराउंड भी है। केबिन में डुअल-टोन सीट कवर, ऑल-वेदर 3D फ्लोर मैट, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, नेक्सा ब्रांडेड कुशन, फॉक्स वुड फिनिश और बहुत कुछ दिया गया है। लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज सिर्फ अक्तूबर के महीने में ही उपलब्ध होगा।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा, "ग्रैंड विटारा ने मिड एसयूवी सेगमेंट को फिर से परिभाषित किया है, और डोमिनियन एडिशन हमारे ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले विकल्प प्रदान करके इस सफलता को आगे बढ़ाता है। इसमें अतिरिक्त आराम और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर के साथ अलग स्टाइल है। जो एक बेहतरीन मौजूदगी और बेहतर इन-केबिन एक्सपीरियंस के लिए बढ़ते ग्राहक झुकाव को पूरा करता है। ग्रैंड विटारा ने मिड-एसयूवी परिदृश्य को बदल दिया है, और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की मजबूत पैठ बनाई है। अपने बोल्ड डिजाइन, फीचर्स से भरपूर केबिन और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ, इसने ग्राहकों को आकर्षित किया है। जो सबसे तेजी से 2 लाख बिक्री तक पहुंचने वाली मिड एसयूवी बन गई है। हमें विश्वास है कि ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन इस रफ्तार को आगे बढ़ाएगा और हमारे ग्राहकों के लिए मोबिलिटी का लुत्फ बढ़ाता रहेगा।"
इंजन पावर और गियरबॉक्स
इस एसयूवी में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड प्योर-पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन से पावर मिलता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक शामिल हैं। जिसमें से पेट्रोल इंजन में ऑलग्रिप ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध है।