स्पोर्टी लुक के साथ आ रही मारुति की नई ब्रेजा: लॉन्च से पहली दिखी झलक, डिजाइन से फीचर्स तक जानें क्या होगा नया
Maruti SUV: मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजाको नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने Brezza Facelift की पहली झलक दिखा दी है और इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल में डिजाइन, केबिन, फीचर्स और इंजन विकल्पों में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Suzuki Brezza 2026: मारुति सुजुकी ने अपने सबसे बड़े फेसलिफ्ट मॉडल का पहला टीजर जारी कर दिया है। यह नया अपडेट न केवल कार के लुक को फ्रेश बनाएगा, बल्कि फीचर्स और पावर के मामले में भी इसे अन्य कारों से आगे ले जा सकता है। इसी के साथ कंपनी ने ग्राहकों के लिए बुकिंग भी खोल दी गई है।
कंपनी की यह लोकप्रिय एसयूवी 2026 में अपना पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट पाने जा रही है, जिससे यह पहले से ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम नजर आएगी।
कितनी कीमत हो सकती है?
- फिलहाल मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.26 लाख से 13 लाख रुपये के बीच हो सकती है। नए फीचर्स और संभावित नए इंजन विकल्प के साथ फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत करीब 8.5 लाख हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 14 से 15 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकता है। कंपनी सीएनजी वेरिएंट्स को भी जारी रख सकती है।
क्या डिजाइन में भी कोई बदलाव होगा?
नई ब्रेजा का डिजाइन पहले से ज्यादा शॉर्प, मॉडर्न और अट्रैक्टिव बनाया गया है। फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, अपडेटेड एलईडी हेडलैंप्स, नए डीआरएल, 4-स्पोक अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से SUV की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा आकर्षक हो सकती है।
इंटीरियर में भी हुआ है काम
- इतनी ही नहीं, इस बार ग्राहकों को कार के केबिन में भी काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है नई ब्रेजा में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, नया डैशबोर्ड लेआउट, नई सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है।
- हालांकि, केबिन का स्पेस और प्रैक्टिकलिटी पहले जैसी ही रहने की संभावना है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 328 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
फीचर्स में कई बड़े अपग्रेड संभव
- इस बार मारुति फेसलिफ्ट मॉडल को पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड बनाने की तैयारी में है।
- इसमें 10 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले, रियर AC वेंट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
- इन नए फीचर्स के साथ ब्रेजा अपने सेगमेंट में और मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।
सेफ्टी पर भी रहेगा खास फोकस
- इस बार कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। सुरक्षा के लिहाज से नई कार में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे।
- इसके अलावा फेसलिफ्ट मॉडल में लेवल-2 ADAS, फ्रंट पार्किंग सेंसर और अन्य एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी जोड़ी जा सकती हैं। सुजुकी का TECT प्लेटफॉर्म सुरक्षा को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
इंजन विकल्पों में भी मिल सकता है नया विकल्प
- नई ब्रेजा मौजूदा 1.5 लीटर के-सीरिज पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की संभावना है, जो लगभग 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लगभग 19-20 kmpl का माइलेज देता है। सीएनजी वेरिएंट भी लाइनअप का हिस्सा बना रहेगा, जिसमें करीब 25 km/kg तक का माइलेज मिलने की उम्मीद है।
- सबसे बड़ा बदलाव संभावित 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है, जिसे मारुति फ्रॉन्क्स से लिया जा सकता है। यह इंजन करीब 100 PS की पावर और 148 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की संभावना है।
कब तक हो सकती है लॉन्च?
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के 23 जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है लॉन्च के बाद यह ह्यूंदै वेन्यू, किआ सॉनेट और टाटा नेक्सन जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।