फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Alto retains best selling passenger vehicle in India in 2017-18

भारत में मारुति की बादशाहत बरकरार, Alto फिर बनी बेस्टसेलिंग कार

Fri, 20 Apr 2018 12:23 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Maruti Alto retains best selling passenger vehicle in India in 2017-18
Maruti Alto

मारुति सुजुकी इंडिया की इंट्री लेवल हैचबैक कार अल्टो वित्त वर्ष 2017-18 में भी बेस्ट सेलिंग यात्री वाहन की सूची में शीर्ष पर है। शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में कंपनी के सात मॉडल शामिल हैं। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़े के मुताबिक, ह्यूनडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के तीन मॉडलों ने इस सूची में जगह बनाई है। इस तरह, शीर्ष 10 में मारुित और ह्यूनडई की बादशाहत कायम है।

विज्ञापन

 

सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में मारुति अल्टो 6.99 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,58,539 यूनिट्स बिकीं। वहीं इससे पहले वाले वित्त वर्ष में अल्टो के 2,41,635 कारों की बिक्री हुई थी।

विज्ञापन



इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर बिक्री के मामले में 10 लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही। इसकी कुल बिक्री 1,96,990 रहीं, वहीं 2016-17 में इसके पुराने मॉडल डिजायर टूर ने 1,67,266 बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार तीसरे नंबर भी मारुति सुजुकी की बलेनो रही। 2017- 18 में इसकी 1,90,480 इकाई बिकीं, जबकि 2016-17 में 1,20,804 यूनिट बिकी थीं। लिस्ट में चौथे स्थान पर नई लॉन्च हुई हेचबैक स्विफ्ट है, जिसकी 1,75,928 यूनिट बिकी हैं। 1,68,644 यूनिट की बिक्री के साथ मारुति सुजुकी की वैगन आर इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed